विधानसभा चुनाव परिणाम : भाजपा को 3, कांग्रेस को एक राज्य में बहुमत
कांग्रेस को 34 सीटों का भारी नुकसान हो सकता है
मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल के बड़ी लहर के सहारे भाजपा को 161 सीट पर बढ़त दिख रही थी जो पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 61 सीटों का फायदा दिख रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार विधानसभा चुनावों की हो रही मतगणना के रुझानों में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस ने तेलंगाना में 10 वर्ष से सत्तारूढ़ के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को बाहर करने जा रही है। मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भाजपा के प्रति मतदाताओं के बड़ा झुकाव दिख रहा है और पार्टी वहां दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल के बड़ी लहर के सहारे भाजपा को 161 सीट पर बढ़त दिख रही थी जो पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 61 सीटों का फायदा दिख रहा है। राज्य में कांग्रेस को 66 सीटों पर बढ़त थी और उसे 48 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
राजस्थान हर चुनाव में सरकार बदलने की अपनी परम्परा बनाये रखते हुये भाजपा को फिर मौका देता दिख रहा है और वहां रिपोर्ट के अनुसार भाजपा वहां 113 सीटों पर और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है। राजस्थान में भाजपा पिछली बार की तुलना में करीब 40 सीट के फायदे में है। राज्य में
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कुल 90 सीटों में से 55 सीटों पर बढ़त बना ली थी जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही थी। छत्तीसगढ़ में भाजपा को 38 सीटों का फायदा दिख रहा है जबकि कांग्रेस को 34 सीटों का भारी नुकसान हो सकता है।
तेलंगाना में कुल 119 सीटों में से कांग्रेस 64 , बीआरएस 41 और भाजपा नौ सीटों पर आगे है। तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस 87 सीटों के नुकसान के साथ 41 सीट पर सिमटती नजर आ रही है जबकि कांग्रेस वर्तमान विधानसभा के मुकाबले नयी विधानसभा में 63 सीटें ले सकती है। राज्य में भाजपा नौ सीटों पर आगे है जबकि वर्तमान विधानसभा में उसका एक सदस्य था।
Comment List