गोविंददेव गिरी के व्याख्यान कार्यक्रम में भजनलाल शर्मा हुए शामिल
भारत को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है
भारत में अभी अमृत काल चल रहा है' और यह वो काल खंड है, 'जिसमें भारत छलांग लगा रहा है'। 22 जनवरी को सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र अयोध्या में बना।
जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ब्यूरोकेट्स के लिए लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लोक प्रशासन की भूमिका के विषय पर स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज का विशेष व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित ब्यूरोक्रेट्स के कई अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लोक प्रशासन हमारे जीवन से लेकर मृत्यु तक भूमिका निभा ता है। पीएम ने इस अमृत काल में भारत को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है।
भारत में अभी अमृत काल चल रहा है' और यह वो काल खंड है, जिसमें भारत छलांग लगा रहा है'। 22 जनवरी को सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र अयोध्या में बना। राम राज्य की कल्पना सभी करते हैं' और कल्पना इसलिए क्योंकि राम राज में सबका भला होता है', पहले लोगों ने धर्म की अवधारणा बदलने का प्रयास किया।
Comment List