राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पहली बार पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पहली बार पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, वाड्रा कल 24 फरवरी को गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शामिल होंगी और फिर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक उनके साथ रहेंगी।

गौरतलब है राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से अपनी पूरब से पश्चिम की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। उनकी यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। यात्रा करीब 6500 किलोमीटर की होगी जो बस से पूरी की जाएगी।

राहुल गांधी ने इससे पहले सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर तक करीब 4000 किलोमीटर पैदल तय की गई थी।

Read More विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर को बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत किया, निर्यात में विविधता लाने का सुझाव

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश