भारत को हथियारों की लगातार सप्लाई कर रहा है इजरायल
भारतीय सूत्र ने ये जानकारी दी है
इजरायली सेना के हवाई और जमीनी हमलों में 29 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसके लिए विश्वभर में इजरायल आलोचना का सामना कर रहा है। इजरायली सेना के हवाई और जमीनी हमलों में 29 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसके लिए विश्वभर में इजरायल आलोचना का सामना कर रहा है।
तेल अवीव। इजरायल बीते 4 महीने से ज्यादा समय से गाजा में युद्ध में उलझा हुआ है। गाजा में जारी लड़ाई के बावजूद इजरायल का भारत को सैन्य निर्यात प्रभावित नहीं हुआ है। अपने सबसे बड़े रक्षा खरीदार भारत को इजरायल तय समय पर सभी हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मामले के करीबी इजरायल और भारतीय सूत्र ने ये जानकारी दी है। भारत ने पिछले दशक में इजरायल से 2.9 बिलियन डॉलर के सैन्य हार्डवेयर का आयात किया है।
इसमें रडार, लड़ाकू ड्रोन और मिसाइलें शामिल हैं। बीते साल 7 अक्टूबर को हमास लड़ाकों ने दक्षिणी इजराइल में हमला कर 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और 250 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले आए थे। इसके बाद इजरायली सेना ने गाजा पर बमबारी शुरू कर दी थी। इजरायली सेना के हवाई और जमीनी हमलों में 29 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसके लिए विश्वभर में इजरायल आलोचना का सामना कर रहा है। इजरायली स्रोत और भारतीय सैन्य अधिकारी ने कहा कि इजरायल की युद्ध संबंधी जरूरतों का भारत को उसकी रक्षा आपूर्ति से टकराव नहीं हुआ है।
Comment List