दिव्यांगों को सहानुभूति की है आवश्यकता : मदन

उपकरण वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे

दिव्यांगों को सहानुभूति की है आवश्यकता : मदन
मंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी असाधारण प्रतिभा के धनी होते है। इसे कई बच्चे प्रशासनिक सेवाओं में भी चयनित  हुए है और बहुत अच्छी तरह से अपनी सेवाए दे रहे है।

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं, सहारे की आवश्यकता है। लोगों को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। सामान्यता हम ऐसे बच्चों की उपेक्षा करते है, जो किसी भी प्रकार से ठीक नहीं है। ये चलते-फिरते भगवान है और हम को इन्हें दिव्यांग नहीं, भगवान मानकर ही सेवा करनी चाहिए। मंत्री शनिवार को यह सेठ आनंदी लाल पोद्दार राजकीय बाधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा विशेष योग्यजन विद्यार्थियों के लिए अंग उपकरण वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

मंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी असाधारण प्रतिभा के धनी होते है। इसे कई बच्चे प्रशासनिक सेवाओं में भी चयनित  हुए है और बहुत अच्छी तरह से अपनी सेवाए दे रहे है। इसलिए दिव्यांग बच्चों के प्रति हीन भाव नहीं रखना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिया की राज्य सरकार इसे बच्चों और उनके परिजनों की सेवा के लिए हर संभव मदद करेगी। उन्होंने इस अवसर पर 193 बच्चों को अंग वितरण किया। समग्र शिक्षा के अतिरिक्त प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश कुमार बुनकर ने कहा हमें दिव्यांगों की मदद के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने चाहिए।

 

Tags: madan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

TMC प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की घर पर मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका; अवसाद का चल रहा था इलाज TMC प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की घर पर मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका; अवसाद का चल रहा था इलाज
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी 28 वर्षीय बृष्टि मुखर्जी की बीरभूम के रामपुरहाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...
10 सितंबर को होगी सीओएस की बैठक, विभागवार योजनाओं और बजट घोषणाओं की होगी समीक्षा
AAP का BJP पर हल्लाबोल: नफरत की भाषा और आपत्तिजनक वीडियो की शुरुआत केंद्र ने की, संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े जमीनी मामलों पर उठाए सवाल
अमेरिकी सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कॉल का इस्तीफ़ा: रक्षा मंत्री हेगसेथ से टकराव, Trump प्रशासन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के जाने का सिलसिला जारी
लेक्रोज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- राजस्थान की बेटियों ने सीमित संसाधनो के बावजूद उम्दा प्रदर्शन किया   
राजस्थान निकाय चुनाव : राहुल गांधी के संगठन सृजन पर कुंडली मारकर बैठे नेताओं का मखौल, चुनिंदा नेता ही चुनाव लड़ने-जीतने के लिए काफी
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : कुशासन से त्रस्त राजस्थान, स्वास्थ्य योजनाएं बंद