कांग्रेस को भगवा रंग से परहेज, अशोक गहलोत ने किया था साइकिल को काला : राठौड़

पूर्व में योजना में भगवा रंग की साइकिल दी जाती थी

कांग्रेस को भगवा रंग से परहेज, अशोक गहलोत ने किया था साइकिल को काला : राठौड़

मुझे लगता है कि यह भगवा-भगवा करते रहेंगे और हम पनपते रहेंगे। जब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने साइकिल का रंग काला किया था, तब उनसे कोई सवाल क्यों नहीं किया गया।

जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान में शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों को दी जाने वाली साइकिल का रंग काले से भगवा किए जाने के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं के बयान पर कहा कि समझ नहीं आता कि कांग्रेस को भगवा रंग से क्या परहेज है। पूर्व में योजना में भगवा रंग की साइकिल दी जाती थी। कांग्रेस की सरकार आई तो इन्होंने इसका रंग बदलकर काला कर दिया। भगवा रंग तो त्याग और तेज का प्रतीक है। 

मुझे लगता है कि यह भगवा-भगवा करते रहेंगे और हम पनपते रहेंगे। जब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने साइकिल का रंग काला किया था, तब उनसे कोई सवाल क्यों नहीं किया गया। गहलोत सरकार में भारतीय जनता पार्टी सरकार के वक्त की योजनाओं का नाम बदला गया। लालसोट के विधायक रामविलास पासवान के यूडीएच मिनिस्टर झाबर सिंह खर्रा से हुई तकरार पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आपस में कोई तकरार किसी से नहीं होती है। मेरी रामविलास से बात भी हुई है उनके मन में खर्रा का बहुत सम्मान है। 

Tags: madan

Post Comment

Comment List

Latest News