एसआई भर्ती पेपर लीक मामला, हाईकोर्ट ने 16 आरोपियों को दी जमानत

आरोपी सुरेश साहू की जमानत याचिका की खारिज

एसआई भर्ती पेपर लीक मामला, हाईकोर्ट ने 16 आरोपियों को दी जमानत

अदालत ने कहा कि मामले की पत्रावली को देखने से स्पष्ट है कि याचिकाकर्ताओं का मामला भी उन अन्य सह आरोपियों के समान है, जिन्हें पूर्व में जमानत मिल चुकी है, इसलिए याचिकाकर्ताओं को भी जमानत दिया जाना उचित होगा। 

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती - 2021 पेपर लीक मामले में 16 आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। वहीं अदालत ने भर्ती में नकल कराने के आरोपी सुरेश साहू की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने यह आदेश आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर संयुक्त रूप से सुनवाई करते हुए दिए। 
अदालत ने कहा कि मामले की पत्रावली को देखने से स्पष्ट है कि याचिकाकर्ताओं का मामला भी उन अन्य सह आरोपियों के समान है, जिन्हें पूर्व में जमानत मिल चुकी है, इसलिए याचिकाकर्ताओं को भी जमानत दिया जाना उचित होगा। 

रेणु के अधिवक्ता ने कहा: ससे कोई रिकवरी नहीं हुई

जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान आरोपी ट्रेनी एसआई रेणु कुमारी की ओर से अधिवक्ता दीपक चौहान ने कहा कि मामले में उससे कोई रिकवरी नहीं हुई है। एसओजी के पास ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जिससे यह साबित हो कि भर्ती का पेपर उसके पाया आया हो। वहीं अन्य आरोपियों की ओर से अधिवक्ता माधव मित्र व एसआर बाजवा ने कहा कि आरोपी लंबे समय से जेल में है। मामले में चालान पेश हो चुका है और अन्य कोई अनुसंधान नहीं है, इसलिए उन्हें जमानत दी जाए। 

आरोपियों के खिलाफ रुपए का लेन-देना होना पाया गया : विशेष अधिवक्ता 

Read More ऊंटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों का मनमोहा : गड़ीसर झील पर तीसरे दिन हुआ योग और वाद्य संगीत से मरु महोत्सव का आगाज

इसके विरोध में राज्य सरकार की ओर से विशेष अधिवक्ता अनुराग शर्मा ने कहा कि जांच में आरोपियों के खिलाफ रुपए का लेन-देना होना पाया है। वहीं इस संबंध में करवाई गई एफएसएल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह पेपर लीक से जुड़ा गंभीर मामला है। आरोपियों को जमानत देने से मामले के गवाह प्रभावित होने की संभावना है, इसलिए उनकी जमानत याचिका खारिज की जाए। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपियों को जमानत देते हुए एक आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया है। 

Read More अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़, 222 सिलेंडर किए जब्त

 

Read More अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : सांगानेर थाना क्षेत्र से 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस बरामद

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग