साप्ताहिक राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

वृषभ-जमीन-जायदाद की स्थिति लाभदायक रहेगी।  रुका हुआ धन प्राप्ति का योग है। मध्य सप्ताह में शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा।  सप्ताहांत  में ग्रहों की स्थिति पराक्रम में वृद्धि करेगी।

मेष 
सप्ताह के प्रारंभ में निसंतान दम्पती को संतान सुख प्राप्त होगा।   सप्ताह मध्य में मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध में मधुरता आएगी। जुकाम की समस्या हो सकती है। पराक्रम बढ़ने से सुख की अनुभूति भी होगी।

वृषभ 
जमीन-जायदाद की स्थिति लाभदायक रहेगी।  रुका हुआ धन प्राप्ति का योग है। मध्य सप्ताह में शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा।  सप्ताहांत  में ग्रहों की स्थिति पराक्रम में वृद्धि करेगी। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। 

मिथुन 
 भाई बहनों से मुलाकात में समय व्यतीत होगा।  बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्ति हो सकती है। पुरानी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के अंत में यात्रा का योग बन रहा है। जिससे मौज शौक में समय व्यतीत करेंगे। 

कर्क 
धन प्राप्ति की संभवना है।  पराक्रम भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी वर्चस्व स्थापित होगा। बहुत समय से प्रतीक्षित कोई कार्य  पूर्ण होगा। पारिवारिक समारोह में  समय व्यतीत करेंगे। मंगलवार को हनुमान जी को दीपक लगाएं। 

Read More आज का राशिफल

सिंह 
 मन में चंचलता का भाव रहेगा । कभी अवसाद भी महसूस कर सकते हंै।  वाणी की मधुरता से  सफलता  प्राप्त करेंगे । सप्ताहांत में  परिवार से  सम्बंधित कोई  शुभ समाचार प्राप्त होगा ।  कहीं से  धन प्राप्त होने की संभावना प्रबल है।

Read More आज का राशिफल

कन्या
प्रारंम्भ में स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। कुटुंब के सदस्यों से मेल मुलाकात में समय व्यतीत करेंगे। सप्ताहांत में संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन भी प्राप्ति का योग है। पराक्रम भी बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

Read More आज का राशिफल

तुला 
रुका हुआ धन प्राप्ति का योग है। स्वास्थ्य की अनदेखी कतई न करें। उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध मधुर होंगे। सप्ताह मध्य में परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जिससे धन का अनावश्यक व्यय होगा ।

वृश्चिक 
कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परंतु सुखद अनुभव करेंगे। निसंतान दम्पत्तियों को कन्या संतान प्राप्ति का पूर्ण योग है। मन में थोड़ा अस्थिरता का भाव रहेगा।  नया व्यापार करने का योग बन रहा है। कोई बड़ा समाचार मिल सकता है। 

धनु 
सहकर्मियों के साथ यात्रा योग बन रहा है।  बड़े भाई बहन से मुलाकात होगी। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। मन में अध्यात्म की ओर झुकाव महसूस करेंगे। सप्ताहांत में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे । कोई नई बीमारी जन्म ले सकती है।  

मकर 
मनचाहा परिवर्तन होने से प्रसन्नता होगी। साढ़े साती के प्रभाव से धन का अपव्यय हो सकता है। शरीर के मध्य भाग में कोई रोग पनप सकता है। सावधानी बरतें। संतान की उन्नति प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ 
अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में मेहमानों की आवाजाही रहने से असुविधा का अहसास होगा। सप्ताहांत में स्वास्थ्य सुधरेगा। अविवाहित जातकों के विवाह संबंध तय हो सकते हंै। दान पुण्य में धन खर्च करेंगे। 

मीन 
  किसी कार्य में सफलता प्राप्त होगी।  प्रसन्नता का भाव रहेगा। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा। कुटुंब की संपत्ति से धन की प्राप्ति होगी। पराक्रम बढ़ेगा जिससे समाज मे सम्मान मिलेगा। 

Tags:

Related Posts

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का 'राशिफल'

आज का 'राशिफल'

Post Comment

Comment List