राहुल और प्रियंका ने बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

राहुल और प्रियंका ने बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

ग्रामीण इलाकों में जहां-जहां से भी यात्रा गुजरी कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर उनका स्वागत किया।

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में रविवार सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने न्याय यात्रा के अलीगढ़ की ओर रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया।

कांग्रेस पार्टी के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की बाद में वह खुली जीप में सवार होकर पंडावल से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि संभल की ओर से गंगा का पुल पार करने के बाद कल 24 फरवरी की रात्रि में उन्होंने जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश किया था इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पांच कुंतल फूलों की पुष्प वर्षा कर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के पंड्रावल नामक स्थान पर यात्रा का रात्रि विश्राम कराने के उपरान्त आज प्रात: अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई।

इस दौरान ग्रामीण इलाकों में जहां-जहां से भी यात्रा गुजरी कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर उनका स्वागत किया। जनपद में यात्रा के देरी से पहुंचने के कारण कल अनूपशहर में होने वाली सभा में भी राहुल और प्रियंका गांधी शिरकत नहीं कर पाए।

Read More महापुरुषों के मामले में राजनीति ठीक नहीं, रखें सकारात्मक सोच: मायावती

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश