G7 नेताओं ने नवलनी की मौत पर रूस को प्रतिबंधों की धमकी दी

G7 नेताओं ने नवलनी की मौत पर रूस को प्रतिबंधों की धमकी दी

जनवरी 2021 में, नवलनी को जर्मनी से आने के बाद मॉस्को में गिरफ्तार किया गया था, जहां वह रूस में कथित जहर दिये जाने के बाद के लिए चिकित्सा उपचार करवा रहे थे।

मॉस्को। जी7 देशों के नेताओं ने रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत के मामले में रूस पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। यह जानकारी एक संयुक्त वक्तव्य में दी गई। शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि हम नवलनी की मौत के लिए दोषी लोगों को जवाबदेह ठहराएंगे, जिसमें रूस में मानवाधिकारों के उल्लंघन और दुव्र्यवहारों के लिए प्रतिबंधात्मक कदम उठाना और अन्य कार्रवाई करना शामिल है।पिछले शुक्रवार को रूस की जेल सेवा ने कहा था कि नवलनी की जेल में मौत हो गई थी और मौत के कारण की जांच की जा रही है।

जनवरी 2021 में, नवलनी को जर्मनी से आने के बाद मॉस्को में गिरफ्तार किया गया था, जहां वह रूस में कथित जहर दिये जाने के बाद के लिए चिकित्सा उपचार करवा रहे थे। उसी वर्ष फरवरी में, एक अदालत ने 2014 के यवेस रोचर धोखाधड़ी मामले में उन्हें ढाई वर्ष जेल की सजा सुनाई।

अगस्त 2023 में, उन्हें चरमपंथ के आरोप में 19 वर्षों की सजा सुनाई गई थी। उस समय, 47 वर्षीय नवलनी पहले से ही धोखाधड़ी, गबन, अदालत की अवमानना और परिवीक्षा के उल्लंघन मामलों के लिए अनेक सजा काट रहे थे। उन्होंने सभी आरोपों में खुद को निर्दोष बताया था।

Tags: g7 Navalny

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश