सुधांश पंत ने किया आवासन मंडल का औचक निरीक्षण

अधिकतर फाइलें एक दिन ही पुरानी है

सुधांश पंत ने किया आवासन मंडल का औचक निरीक्षण

पंत अन्य विभागों की तरह ही प्रात: 9.15 बजे आवासन मण्डल मुख्यालय पहुंचे और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी ली।

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम जयपुर ग्रेटर और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों के औचक निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राजस्थान आवासन मंडल का औचक निरीक्षण किया। मुख्य सचिव के अचानक कार्यालय पहुंचने पर अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कर्मचारी एक दूसरे को फोन करने में लग गए और जो कार्मिक इधर-उधर थे वह अपनी-अपनी सीटों पर पहुंचने लगे। मुख्य सचिव पंत ने कहा कि आवासन मंडल सरकार की एक महत्वपूर्ण संस्था है। फाइलों का भी समय पर निस्तारण हो रहा है, सुधार की हमेशा गुजाइंश रहती है और सुधार एक सतत प्रक्रिया है। लगातार किए जा रहे निरीक्षणों के अच्छे परिणाम आ रहे है कर्मचारी समय पर आने के साथ ही समय पर फाइलों का भी निस्तारण हो रहा है और अधिकतर फाइलें एक दिन ही पुरानी है।

पंत अन्य विभागों की तरह ही प्रात: 9.15 बजे आवासन मण्डल मुख्यालय पहुंचे और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी ली। उन्होंने कमरों में जाकर टेबलों पर रखी फाइलों की जानकारी लेने के साथ ही स्वयं भी फोटो खींचे। मुख्य सचिव ने ई-फाइलिंग व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के मंडल आयुक्त को निर्देश दिए। बिना किसी कारण के फाइल को पेंडिंग नहीं रखा जाए और आमजन को लाभांवित करने के लिए समय पर प्रकरण का निस्तारण किया जाए। इस दौरान लैंड सेक्शन एवं कार्मिक शाखा में से तीन चार फाइलें भी साथ ले गए है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का 'राशिफल' आज का 'राशिफल'
दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में...
राजस्थान विधानसभा में दो अगस्त तक का काम-काज तय
सात महीने के रिपोर्ट कार्ड से तय होगा, मंत्री बने रहेंगे या नहीं
रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!