भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की एक घंटा मंत्रणा
आधिकारिक स्तर पर मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है
मुख्यमंत्री के सोमवार को अचानक राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार की आहट से जोड़कर देखा जा रहा है।
जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल की विस्तार की आहट शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के सोमवार को अचानक राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार की आहट से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण को साथते हुए तीन नए शहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की कवायद में जुटी है। ऐसे में तिजारा से बाबा बालक नाथ, निंबाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़ और राजसमंद से दीप्ति किरण माहेश्वरी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच करीब एक घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर लंबी मंत्रणा हुई।
Comment List