कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज से लगता है भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं : गहलोत

एनडीए सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज से लगता है भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं : गहलोत

कांग्रेस चुनाव में नेताओं के परिवहन, रैली करने, प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च, कांग्रेस कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को सैलेरी देने समेत सभी जरूरी खर्च इन्हीं बैंक खातों से करती है।

जयपुर। आईटी की कार्रवाई में कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज होने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि केन्द्र सरकार के आदेश पर आयकर विभाग (आईटी) ने कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। अगले महीने से देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं, जिनके लिए कांग्रेस को आर्थिक संसाधनों की जरूरत होगी, लेकिन बैंक खाते फ्रीज होने के कारण कोई भी लेन-देन नहीं किया जा सकता। ऐसा आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय पार्टी के साथ हो रहा है। यह दिखाता है कि 400 पार का नारा देने वाली एनडीए सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। 

कांग्रेस चुनाव में नेताओं के परिवहन, रैली करने, प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च, कांग्रेस कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को सैलेरी देने समेत सभी जरूरी खर्च इन्हीं बैंक खातों से करती है। इन बैंक खातों को फ्रीज करना कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बहुत बड़ा षड़यंत्र है। ऐसी आततायी हरकतें दिखाती हैं कि भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं बचा है। भाजपा यहां रूस और नॉर्थ कोरिया जैसे चुनाव करवाना चाहती है।

Tags: ashok

Post Comment

Comment List

Latest News