राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शटडाउन की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद सरकार के फंडिंग बिल पर हस्ताक्षर किया

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शटडाउन की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद सरकार के फंडिंग बिल पर हस्ताक्षर किया

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने शुक्रवार को इस पैकेज को पारित किया और सीनेट ने शनिवार सुबह, समय सीमा समाप्त होने के लगभग दो घंटे बाद इस पर अपनी स्वीकृति दी।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को 1.2 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर फंडिंग पैकेज कानून पर हस्ताक्षर किया। यह हस्ताक्षर संघीय सरकार के आंशिक शटडाउन को टालने की समय सीमा समाप्त होने के कुछ घंटों बाद किया गया। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने शुक्रवार को इस पैकेज को पारित किया और सीनेट ने शनिवार सुबह, समय सीमा समाप्त होने के लगभग दो घंटे बाद इस पर अपनी स्वीकृति दी।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि संघीय निधियों को दैनिक आधार पर खर्च और ट्रैक किया जाता है इसलिए एजेंसियां ​​बंद नहीं होंगी और अपना सामान्य संचालन जारी रखेंगी। नवीनतम कानून वित्तीय वर्ष 2024 में रक्षा, होमलैंड सुरक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, मानव सेवा, शिक्षा, राज्य और विधायी शाखा विभागों के लिए धन प्रदान करेगा, जो 30 सितंबर को समाप्त होगा।

इस पैकेज में होमलैंड सिक्योरिटी के लिए लगभग 62 अरब डॉलर आवंटित किया जाएगा – जो सीमा सुरक्षा की देखभाल करता है – यह सांसदों द्वारा चर्चा के दौरान विनियोग बिल का सबसे विवादास्पद हिस्सा रहा है।

इस महीने की शुरुआत में अनुमोदित 459 अरब डॉलर के बिल के अलावा, नया पैकेज संघीय सरकार के लिए सितंबर के अंत तक कुल 1.659 लाक करोड़ डॉलर के लिए पूर्ण वित्तपोषण प्रदान करेगा।

Read More लेजर प्रपल्शन बना रहा चीन, समुद्र में गायब हो जाएंगी ड्रैगन की सबमरीन

पहले के पैकेज में, अमेरिकी कांग्रेस ने कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, आवास, परिवहन, न्याय विभाग सहित कई विभागों के लिए वार्षिक वित्तपोषण अधिकृत किया।

Read More चाबहार पोर्ट : भारत को 20 साल बाद मिली बड़ी सफलता

विभाजित कांग्रेस ने इस सत्र में कई शटडाउन को कामचलाऊ बिलों की मदद से टाल दिया है, जिससे समय सीमा बढ़ती रही। 01 अक्टूबर, 2023 से वित्तीय वर्ष 2024 की शुरुआत के बाद से, कांग्रेस ने पहले सितंबर 2023 में, नवंबर 2023 में, जनवरी 2024 में और फरवरी 2024 के अंत में कामचलाऊ फंडिंग उपायों को मंजूरी प्रदान की।

Read More अमेरिका में पार्टी के दौरान फायरिंग, 2 लोगों की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या, नक्सलियों ने फैलाई दहशत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या, नक्सलियों ने फैलाई दहशत
वर्तमान में जोगा पोड़यिाम की पत्नी जनपद सदस्य है। दस वर्ष पहले इस दंपत्ति के पुत्र की भी नक्सलियों ने...
सरकार ने अटका दिए प्राइवेट स्कूलों के 22.50 करोड़
मोज़ेज सिंह ने गुनीत मोंगा के साथ किया कोलैब
घर का पूत कुंवारा डोले, पाड़ौसी का फेरा
ऑस्ट्रेलिया में एक विमान क्रैश, पायलट की मौत
पहले चरण के मतदान में अपनी हार सुनिश्चित देखते हुए मोदी ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र को दिया महत्व : चिदंबरम 
बीएसएनएल ने कॉपर लैंडलाइन को FTTH में मुफ्त अपग्रेड करने के लिए दो नए किफायती प्लान लांच किए