आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

निवेश किये पैसे से लाभ मिलेगा। काफी समय से अटका धन प्राप्त होगा। परिवार में खुशी व शांति का माहौल रहेगा। आध्यात्म में रूचि रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मेष : निवेश किये पैसे से लाभ मिलेगा। काफी समय से अटका धन प्राप्त होगा। परिवार में खुशी व शांति का माहौल रहेगा। आध्यात्म में रूचि रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम।मान प्रतिष्ठा बढेगी।

वृष : किसी अच्छे परिचित या रिश्तेदार से अनबन की संभावना। आपके व्यवहार से संबंधों में खटास आ सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।मन अशांत रहेगा। धर्मयात्रा का योग है। किसी को दिया ऋण पुन: प्राप्त होगा। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन : हृदय रोगियों के लिए समय विपरित है, सावधानी रखें। चिकित्सकीय सलाह पर विशेष ध्यान दें। धर्म कर्म में रूचि के साथ घर परिवार पर भी ध्यान दें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। पुराने मित्रों से अनबन हो सकती है

कर्क : व्यापारी वर्ग अपने व्यापारिक संबंधों पर ध्यान दें, साझेदारों से समय समय पर मुलाकात करते रहें, अन्यथा समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा वर्ग को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। उन्नति के अवसर प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : विद्यार्थी वर्ग पढाई पर ध्यान केन्द्रित करें, सफलता प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। रिश्तेदारी में यात्रा की संभावना, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग। दिन हर्षोल्लास से व्यतीत होगा। व्यापार में साझेदारों के साथ नोकझोंक संभव। शत्रु परेशान करेंगे, सावधान रहें।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : नया घर लेने का मानस है तो योजना को फलीभूत करने का समय है। कारोबार में समय कम देने से मन व्यथित रहेगा। परिवार के साथ रोजगार को भी समय दें, अन्यथा हानि की संभावना। भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। बुजूर्गों से मार्गदर्शन लें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। परिवार में क्षणिक मनमुटाव संभव जो गंभीर परिणाम दे सकता है। परिवार को समय दें, समस्या का समाधान होगा। व्यापारी वर्ग को साझेदारी में नुकसान की संभावना। बुजूर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक : बाजार में निवेश का अब लाभ मिलने लगेगा। धन की आवक से मन प्रसन्न रहेगा। नए रोजगार की संभावना बनेगी। मानसिक शांति रहेगी। व्यापारी वर्ग को नए सौदे मिलेंगे, आय बढेगी। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। पड़ोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा।

धनु : अनावश्यक खर्च के कारण मन परेशान रहेगा। समय पर धन प्राप्त नहीं होने से मानसिक अशांति रहेगी। परिवार में किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। शत्रु हावी हो सकता है। यात्रा के साथ दुर्घटना योग भी है, यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा।

मकर : दिन की शुरूआत नई उर्जा के साथ होगी। मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास बढेगा। नए कार्यों में प्रशंसा प्राप्त होगी। भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा।

कुंभ : कार्यस्थल पर आपका पद व कार्यभार बढेगा। उत्तरदायित्व बढने से मन प्रसन्न होगा। अधिकारी प्रशंसा करेंगे। लाभ के सौदे मिलेंगे। नए सौदे प्राप्त होंगे जो भविष्य में व्यापार को उंचाइयों पर पहुंचाऐंगे।नए संबंध बनेंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें।

मीन : अकारण विवाद से मन अस्थिर रहेगा। मानसिक अशांति से घर का माहौल भी क्लेशपूर्ण रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। परिवार व समाज में प्रशंसा प्राप्त होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ बढेगा। व्यापाday, री वर्ग के लिए दिन सामान्य है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत