सप्ताहिक राशिफल 

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

सप्ताहिक राशिफल 

र्यक्षेत्र में बदलाव होने की प्रबल संभावना है। सप्ताह मध्य में संतान पक्ष से   शुभ समाचार मिलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

मेष 
कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की प्रबल संभावना है। सप्ताह मध्य में संतान पक्ष से   शुभ समाचार मिलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लग्न में उच्च सूर्य स्वभाव में तेजी देगा, क्रोध से बचें।

वृषभ 
धन का व्यय बढ़ने से मन में चिंता बनेगी। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनने से मन प्रसन्न रहेगा।  निकट सम्बन्धी के स्वास्थ्य की चिंता होगी। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। बारहवें सूर्य के कारण आंखों में तकलीफ बढ़ सकती है।

मिथुन 
सप्ताह का शुभारंभ हर्ष के साथ होगा।  एकादश भाव में सूर्य की  पराक्रम  में वृद्धि करेगी। संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परेशानी बढ़ सकती है। अध्ययनरत छात्रों का मन अध्ययन से उच्चाट होगा। अध्ययन में बाधा महसूस होगी। 

कर्क 
जीवनसाथी के साथ मौज शौक में समय व्यतीत होगा।कही दूर की यात्रा भी  होगी। परिवारजनों से मन मुटाव होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता  बढ़ने से जीवन असहज महसूस होने लगेगा। दशम भाव का सूर्य पदोन्नति के आसार बनाएगा। 

Read More आज का राशिफल

सिंह 
असीमित धन के खर्च की संभावना है। लग्नेश  सूर्य का उच्च राशि में गोचर स्वभाव से कुछ गर्मी महसूस करेंगे। अपने ईगो के कारण मित्रों से अनबन हो सकती है। सप्ताहांत में ।  लाभ का समाचार प्राप्त होगा। परिवार से कोई धन भी प्राप्त हो सकता है।

Read More साप्ताहिक राशिफल

कन्या
मन में कल्पनाओं की उड़ान भरेंगे। अस्थमा के रोगी विशेष सावधानी बरतें। कोई जमीन जायदाद  खरीदने  का  पूर्ण योग है।  कार्यक्षेत्र में अधिकारियों  की विशेष कृपा प्राप्त होगी।  वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखे। कुटुंब से मतभेद बनेंगे ।

Read More आज का राशिफल

तुला 
 पराक्रम बढ़ने से मन मे अहंकार होगा। भाई से मन मुटाव हो सकता है। माताजी से लाभ प्राप्ति का पूर्ण योग है। निसंतान दंपति को  संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। धर्म कर्म में मन को लगाएं, लाभ होगा।   जीवनसाथी से दूरी बढ़ेगी।

वृश्चिक 
 भाग्य की उन्नति होने से मन में अत्यधिक प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकतर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।  वाहन चलाने में सावधानी रखें।  नया व्यापार करने का योग बन रहा है। 

धनु 
पितृ पक्ष से किसी अचल संपत्ति के प्राप्ति का योग है। सप्ताह मध्य में मित्रों से मुलाकात होगी। मौज मस्ती में समय  व्यतीत होगा।   सूर्य के उच्च राशि में गोचर होने से संतान  के स्वास्थ्य में नरमी हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में कड़वाहट बनेगी।

मकर 
सप्ताह के प्रारंभ में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सिरदर्द अथवा सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है। अनायास कर्जे की समस्या से भी ग्रस्त हो सकते हंै। बीमार अथवा रोगियों की सेवा करें। ह्रदय रोगी भी स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ 
सप्ताह की धन की आवक सुचारू रहेगी। किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। पराक्रम में वृद्धि महसूस करेंगे।   किसी जमीन जायदाद का मसला हल होगा। भाग्य में  कुछ कमी महसूस करेंगे। प्रतिदिन सूर्य को अर्ध्य अवश्य दें।

मीन 
 निसंतान दंपति को संतान प्राप्ति हो सकती है। परिवार में हर्ष और प्रसन्तता का माहौल रहेगा। सूर्य का उच्च राशि में गोचर बदलने से स्वास्थ्य में कुछ समस्या महसूस करेंगे। आंखों में कोई समस्या हो सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। 

Related Posts

आज का राशिफल

आज का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में