चालू वर्ष में भारत की विकास दर रहेगी 6.5 प्रतिशत : अंकटाड

चालू वर्ष में भारत की विकास दर रहेगी 6.5 प्रतिशत : अंकटाड

संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास (अंकटाड) ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि चालू वर्ष में भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि वर्ष 2023 में विकास दर 6.7 प्रतिशत रही है।

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास (अंकटाड) ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि चालू वर्ष में भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि वर्ष 2023 में विकास दर 6.7 प्रतिशत रही है।

अंकटाड ने आज जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि मजबूत सार्वजनिक निवेश से वर्ष 2023 में भारत में विकास को बल मिला और सेवा क्षेत्र में मजबूत स्थानीय मांग के साथ ही उपभोक्ता सेवाएँ और ठोस बाहरी माँग से भी विकास को गति मिली।

उसने कहा कि वर्ष 2024 में भी इनको जारी रहने की उम्मीद है और इससे विकास को गति मिलेगी। उसने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के विस्तार की प्रवृत्ति बढ़ रही है। भारत में उनकी विनिर्माण प्रक्रियाएं अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने के प्रयास से भी भारतीयों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

अंकटाड ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के निकट भविष्य में ब्याज दरें स्थिर रखने की उम्मीद है जबकि मजबूत सार्वजनिक निवेश से जनता को नियंत्रित किया उपभोग व्यय की भरपाई होगी। 

Read More SpaceX का ड्रैगन कार्गो यान अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 25 लाख किसानों को राहत, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए क्वालिटी  के मापदंडों में दी छूट केंद्र सरकार ने दी 25 लाख किसानों को राहत, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए क्वालिटी  के मापदंडों में दी छूट
सहकारिता शासन सचिव शुचि त्यागी ने बताया कि राजफैड़ की ओर से अब तक 2799 किसानों से 22 हजार 900...
बंगलादेश का हथियार प्रणाली में एआई का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान
पोशाक को लेकर असमंजस, गरिमा कैसे पूर्ण करें शिक्षक
बाबा रामदेव के खिलाफ अदालती कार्यवाही पर आईएमए अध्यक्ष के मीडिया में दिए बयान से सुप्रीम कोर्ट नाराज
ICC T-20 World Cup के लिए भारतीय टीम की घोषणा; रोहित कप्तान और हार्दिक उपकप्तान, राहुल को नहीं मिली जगह
जिला कलेक्टर ने किया लव कुश वाटिका का निरीक्षण, कांकरिया एनीकट का भी लिया जायजा 
केरल में कार की लॉरी से टक्कर, एक बच्चे सहित 5 लोगों की मौत