प्रदेश की 12 सीटों पर 2.54 करोड़ से ज्यादा लोग डालेंगे वोट

सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा

प्रदेश की 12 सीटों पर 2.54 करोड़ से ज्यादा लोग डालेंगे वोट

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 24 हजार 370 मतदान केंद्रों पर दो करोड़ 54 लाख 29 हजार 610 लोग अपने वोट डालेंगे।

जयपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 को होने वाले मतदान के लिये प्रचार थम गया। पहले चरण में देश के 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए 19 को वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 24 हजार 370 मतदान केंद्रों पर दो करोड़ 54 लाख 29 हजार 610 लोग अपने वोट डालेंगे। सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदाता
पहले चरण में होने वाले 12 लोकसभा क्षेत्रों में से सबसे ज्यादा 22 लाख 88 हजार 793 मतदाता जयपुर क्षेत्र में हैं। सबसे कम मतदाता 19 लाख 3 हजार 520 मतदाता दौसा संसदीय क्षेत्र में हैं। वहीं सबसे ज्यादा 2129 मतदान केंद्र चूरू संसदीय क्षेत्र में है और सबसे कम एक हजार 929 बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में है। पांच साल पहले 2019 में इन 12 लोकसभा क्षेत्रों में 23 हजार 783 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

डीपफेक वीडियो के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर डीपफेक वीडियो के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर
दिल्ली उच्च न्यायालय में आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ...
चंबल में दौड़ती पेट्रोल बोट उजाड़ रही जलीय जीवों का संसार
वियतनाम में एक लकड़ी निर्माण कंपनी में विस्फोट, 5 लोगों की मौत
कर्नाटक में महिलाओं के साथ हो रहे यौन अत्याचार पर मोदी है शांत : राहुल
फिल्म 'श्रीकांत आ रहा है सबकी आखें खोलने' का गाना 'तुम्हें ही अपना माना है' रिलीज
हत्या के दो आरोपियों को उम्रकैद , 20-20 हजार का अर्थदंड
April GST Collection : अप्रैल में जीएसटी राजस्व 2.10 लाख करोड़ के पार, पिछले वर्ष से रिकॉर्ड 12.4 प्रतिशत अधिक