वोटिंग पर दिखा गर्मी का असर, कम संख्या में पहुंच रहे है मतदाता

वोटिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है

वोटिंग पर दिखा गर्मी का असर, कम संख्या में पहुंच रहे है मतदाता
पिछले विधानसभा चुनाव में जिन बूथों को आदर्श बूथ घोषित किया गया था। इस बार वह आदर्श बूथ तो नहीं है, लेकिन वहां मतदाता भी कम संख्या में पहुंच रहे हैं।

जयपुर। शहर लोकसभा सीट के लिए हो रहे मतदान में गर्मी का असर दिखने लगा है और मतदाता बूथ तक नहीं पहुंच पा रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जयपुर लोकसभा सीट पर सुबह 11:30 बजे तक 26.48 प्रतिशत ही मतदान हुआ है जबकि जयपुर ग्रामीण में 22,02 परसेंट वोट पड़े है। पिछले विधानसभा चुनाव में जिन बूथों को आदर्श बूथ घोषित किया गया था। इस बार वह आदर्श बूथ तो नहीं है, लेकिन वहां मतदाता भी कम संख्या में पहुंच रहे हैं और लोगों को वोटिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।

विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित कौशिक शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। मतदाताओं का इंतजार करते-करते मतदान कर्मी भी सुस्ताते से नजर आ रहे हैं। मतदान दल के कर्मचारियों का कहना है कि वोट डालने वालों की संख्या कम होने के कारण गर्मी में थोड़ी सुस्ती आ जाती है। मतदान केंद्र पर तीन बूथ बने हैं। मतदाताओं की कम संख्या होने के कारण मतदान केंद्र सुना पड़ा हुआ है।

Tags: election

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सीवर हादसों के 1223 पीड़ित परिवारों को 30-30 लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई...
यूएई के मंत्री से सीआईआई राजस्थान की अहम बैठक, राजस्थान में निवेश और सीमा पार व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं पर मंथन
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 12.15 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी : जलभराव 56.41 प्रतिशत, पिछले साल के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत कम पानी
रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप
ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर सवाल, हथियारों की कमी से यूरोप और एशिया के सहयोगी चिंतित
मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा : कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं, कहा- भारत के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर
ITPI के शासी मंडल नामांकन पर विवाद: NSUI ने बताया नियमों का उल्लंघन, कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी