CBSE 10th Result : 12वीं के बाद कक्षा 10 का भी परिणाम जारी, 93.60 प्रतिशत रहा परिणाम
इस बार 10वीं का परिणाम 93.60 प्रतिशत रहा है। पिछले वर्ष 93.12 फीसदी परिणाम रहा था।
नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट सीबीएसई पर जारी किया गया है। इससे पहले आज सीबीएसई ने 12वीं का भी परिणाम जारी किया था। इस बार 10वीं का परिणाम 93.60 प्रतिशत रहा है। पिछले वर्ष 93.12 फीसदी परिणाम रहा था।
गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित करने के 2 घंटे बाद ही दसवीं का परिणाम भी जारी कर दिया। इसके अनुसार अजमेर रीजन का परिणाम 97.10 प्रतिशत रहा, जो जो देश भर में पांचवें स्थान पर रहा।
परिणाम पिछले साल के मुकाबले 0.17 प्रतिशत कम रहा। बीते साल 2023 में परीक्षा परिणाम 97.27 प्रतिशत रहा था। बोर्ड के अजमेर रीजन कार्यालय सूत्रों के अनुसार इस बार अजमेर रीजन से दसवीं की परीक्षा में करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। उल्लेखनीय है कि अजमेर रीजन में राजस्थान और गुजरात के स्कूल आते हैं।
Comment List