भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मुकाबला
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी संन्यास की जानकारी
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने संन्यास की घोषणा कर दी है। सुनील छेत्री अपना आखिरी मुकाबला 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे।
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने संन्यास की घोषणा कर दी है। सुनील छेत्री अपना आखिरी मुकाबला 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। कप्तान सुनील छेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए संन्यास की घोषणा की।
I'd like to say something... pic.twitter.com/xwXbDi95WV
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) May 16, 2024
सुनील छेत्री का करियर बतौर फुटबॉल खिलाड़ी 20 साल लंबा रहा। उन्होंने अपने इस शानदार करियर में भारत के लिए 145 मैच खेले, जिसमें 93 गोल दागे।
सुनील छेत्री की एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा कि "आपका करियर असाधारण से कम नहीं रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए एक अभूतपूर्व प्रतीक रहे हैं। गो वैल कैप्टन!"
Comment List