भुवनेश्वर और मलिक की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद ने पंजाब को हराया

अंतिम ओवर मेडन रहा और चार खिलाड़ी आउट हुए

भुवनेश्वर और मलिक की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद ने पंजाब को हराया

हैदराबाद की तरफ से एडन मारक्रम ने विजयी छक्का मारा।

मुंबई। तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार (22 रन पर तीन विकेट) और उमरान मालिक (28 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रविवार को आयीपीएल मुकाबले में एकतरफा अंदाज में सात गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।
 हैदराबाद की छह मैचों में यह चौथी जीत है जबकि पंजाब को छह मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।  हैदराबाद ने पंजाब को 20 ओवर में 151 रन पर समेट दिया और बल्लेबाजों के सधे हुए प्रदर्शन से 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 152 रन बनाकर जीत अपने नाम की। हैदराबाद की तरफ से एडन मारक्रम ने विजयी छक्का मारा।

अंतिम ओवर मेडन रहा और चार खिलाड़ी आउट हुए
पंजाब के खिलाफ मैच का अंतिम ओवर उमरान मलिक ने मेडन फेंका। उन्नीसवें ओवर की समाप्ति पर पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 151 रन था।  20वें ओवर की पहली गेंद  पर उमरान ने कोई रन नहीं दिया। दूसरी गेंद पर उमरान ने स्मिथ को अपनी ही गेंद पर लपका। अगली गेंद पर राहुल चाहर कोई रन नहीं बना सका वह चौथी गेंद पर बोल्ड हो गया। उमरान ने पांचवी गेंद पर वैभव अरोरा को लपक अपना चौथा विकेट हासिल किया। अंतिम गेंद पर अर्शदीप रन आउट हो गया। पंजाब के चार बल्लेबाज आउट हुए और उसके स्कोर में कोई इजाफा नहीं हुआ।

स्कोर बोर्ड: 
पंजाब किंग्स :    रन    गेंद   4   6
धवन को. येनसन बो. भुवनेश्वन   8   11    1   0
प्रभसिमरन को. पूरन बो. नटराजन   14    11    2    0
बेयरस्टो पगबाधा बो. सुचीत    12    10    2   0
लिविंग्स्टन को. केन बो. भुवनेश्वन    60    33   5   4
जितेश को. एण्ड बो. उमरान   11   8    2    0
शाहरुख को. केन बो. भुवनेश्वन    26    28   1    2
ओडियन को. एण्ड बो. उमरान    13    15   0    0
रबादा अविजित    0 0 0 0
राहुल चाहर बो. उमरान    0 2 0 0
वैभव बो. उमरान   0 1 0 0
अर्शदीप रन आउट   0 1 1 1
अतिरिक्त :     7
कुल : 20 ओवर में 10 विकेट पर 151 रन।
विकेट पतन : 1-10 (धवन), 2-33 (प्रभसिरन), 3-48 (बेयरस्टो), 4-61 (जितेश), 5-132 (शाहरुख), 6-151 (लिविंग्स्टन) , 7-151 (ओडियन), 8-151 (राहुल चाहर), 9-151 (वैभव), 10-151 (अर्शदीप).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर 4-0-22-3, येनसन 3-0-35-0, नटराजन 4-0-38-1, सुचीत 4-0-28-1, उमरान 4-0-28-4.
स्कोर बोर्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद :    रन    गेंद    4   6
अभिषेक को. शाहरुख बो. चाहर   31    25   3    1
विलियम्सन को. धवन बो. रबादा    3    9    0 0
त्रिपाठी को. शाहरुख बो. चाहर   34   22     1
मारक्रम अविजित    41   27   4    1
पूरन अविजित    35    30    1    1
अतिरिक्त :     8
कुल : 18.5 ओवर में 3 विकेट पर 152 रन।
विकेट पतन : 1-14 (केन विलियम्सन), 2-62 (त्रिपाठी), 3-77 (अभिषेक).
गेंदबाजी : वैभव 3.5-0-35-0, रबादा 4-0-29-1, अर्शदीप 4-0-32-0, चाहर 4-0-28-2, ओडियन  1-0-8-0, लिविंग्स्टन 2-0-19-0.
प्लेयर ऑफ द मैच : उमरान (हैदराबाद)


लिविंगस्टन ने ठोका अर्द्धशतक
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भुवनेश्वर ने पंजाब के शीर्ष क्रम को झकझोरा जबकि मलिक ने निचले क्रम को निपटा दिया। लियाम लिविंगस्टन पंजाब के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो खुलकर खेल सके। लिविंगस्टन ने 33 गेंदों पर 60 रन में पांच चौके और चार छक्के लगाए। शाहरुख खान ने 28 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन का योगदान दिया। ओडीन स्मिथ ने 15 गेंदों में एक छक्के के सहारे 13 रन बनाये। प्रभसिमरन सिंह ने 11 गेंदों में 14 और जानी बेयरस्टो ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए। टी नटराजन और जगदीश सुचित ने एक-एक विकेट लिया जबकि अर्शदीप सिंह आखिरी गेंद पर रन आउट हुए।  

आईपीएल अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक   रन रेट
गुजरात टाइटंस    6   5    1    10    +0.395
लखनऊ जायंट्स   6    4    2    8    +0.296
आरसीबी 6   4    2   8    +0.142
हैदराबाद   6   4    2    8    -0.077
राजस्थान रॉयल्स     5    3    2    6    +0.389
केकेआर   6    3    3    6    +0.233
पंजाब किंग्स    6   3   3    6    +0.109
दिल्ली कैपिटल्स    5    2    3   4    +0.219
सीएसके    6    1    5   2   -0.638
मुंबई इंडियंस    6    0    6    0    -1.048



Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत