अम्बेडकर बोर्ड को तोड़ने पर विवाद, 8 घायल

अम्बेडकर जयंती पर रसिया बजाने की मना करने की बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दो युवकों से मारपीट कर दी।

अम्बेडकर बोर्ड को तोड़ने पर विवाद, 8 घायल

विवाद में एक पक्ष की झोपडी में आग लगा दी गई।

रुदावल। थाना क्षेत्र के गांव महलपुर चूरा में रविवार शाम को अम्बेडकर जयंती पर रसिया बजाने की मना करने की बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दो युवकों से मारपीट कर दी। इस घटना के बाद दोनों में हुए विवाद में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। विवाद में एक पक्ष की झोपडी में आग लगा दी गई। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सोमवार सुबह एक पक्ष के महिला पुरूषों ने एकत्रित होकर आक्रोश जताते हुए रूदावल पहाडपुर मार्ग पर कांटे के पास जाम लगाने का प्रयास किया जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने असफल कर दिया।

 

विधायक एवं पुलिस प्रशासन की समझाइस के बाद भी लोगों के नहीं मानने पर एक बार पुलिस एवं एक पक्ष के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी की गई। विधायक एवं पुलिस प्रशासन के प्रयास से पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नियुक्त कर वार्ता की गई जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बोर्ड को फिर से लगाने एवं गांव में पुलिस की गश्त व्यवस्था करने की मांग की गई। जिस पर  निष्पक्ष जांच कर दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें