एक नाटक मंडली का गठन करे कांग्रेस, राहुल गांधी और डोटासरा को दें मुख्य किरदार : भाजपा

भाजपा की चुनी हुई सरकार हजम नही हो रही है

एक नाटक मंडली का गठन करे कांग्रेस, राहुल गांधी और डोटासरा को दें मुख्य किरदार : भाजपा

धनखड़ ने कहा कि केंद्र से मिले पैसे का दुरुपयोग किया, जेजेएम में किस तरह से पैसों की लूटपाट की। विधायक महेंद्र मीना ने कहा कि पांच साल कांग्रेस में भ्रष्टाचारियों को शह दी गई, सब नेता मिले हुए थे।

जयपुर। कांग्रेस नेताओं की ओर से भाजपा सरकार पर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओ को भाजपा की चुनी हुई सरकार हजम नही हो रही है। लगातार अनर्गल बयान बाजी कर रहे है। हमारी सरकार को कांग्रेस के नेता पर्ची की सरकार बात रहे है, उनके समय क्या हुआ था, प्रदेश की जनता सब जानती है। बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए धनखड़ ने कहा कि हमारी सरकार ने छह माह में कई ऐतिहासिक फैसले किए है। कोई भी मां के पेट मे सीखकर नही आता है, नेता यही आकर सिखाता है। भजन लाल सरकार ने 100 पेपर माफिया को सलाखों के पीछे धकेला, डोटासरा के समय कैसे पेपर लीक होते थे, कांग्रेस में एक नाटक मंडली का गठन करना चाहिए, उसमें राहुल गांधी और डोटासरा को मुख्ख किरदार में शामिल करें।

कांग्रेस के नेता अपनी गरिमा बनाकर रखे, यूपीए के समय क्या हुआ। मनमोहन सिंह फैसले करने की स्थिति में भी नही थे। अब किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन गया, तो उनको हजम नही हो रहा है। विरोध करने के कई तरीके होते है। डोटासरा के शिक्षा मंत्री थे, जब पर्ची से ट्रांसफर होते थे। कांग्रेस में पायलट और गहलोत के दौर में डोटासरा भी पर्ची से ही प्रदेशाध्यक्ष बने थे। भजनलाल सरकार ने 6 माह में ईआरसीपी को लागू किया। कांग्रेस ने केंद्र से मिले पैसे का दुरुपयोग किया। जेजेएम में किस तरह से पैसों की लूटपाट की। विधायक महेंद्र मीना ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचारियों को शह दी गई, सब नेता मिले हुए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस
केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के अलावा विशेष अदालत के केंद्रीय जांच एजेंसी को उन्हें हिरासत में देने के आदेश के...
पर्ची के बाद अब भगोड़ा सरकार बना रहे भजनलाल शर्मा, विधानसभा में पूछेंगे सवाल : डोटासरा
सीएम भजनलाल सरकार की कैबिनेट में बड़े फैसले; नागरिक उड्डयन पॉलिसी को मंजूरी, तीन जगह पर खुलेंगे फ्लाइंग स्कूल
जलदाय में 1035 पद खाली, डीपीसी के लिए आरपीएससी को भेजा प्रस्ताव
100 दिन कार्ययोजना, सरकारी नौकरियों और कानून व्यवस्था पर सरकार को विधानसभा में घेरेगी कांग्रेस : जूली
 करौली हादसा: मृतक आश्रितों को 4 लाख देगी सरकार
तीव्र चक्रवात में फंसा विमान, यात्रियों को आई चोटें