दिलावर के बयान पर भड़के डोटासरा, प्राइवेट स्कूलों के सेल्समैन बनकर घूम रहे दिलावर

दिलावर के बयान पर भड़के डोटासरा, प्राइवेट स्कूलों के सेल्समैन बनकर घूम रहे दिलावर

डोटासरा ने कहा कि शिक्षा मंत्री जिस प्रकार से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का विरोध कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि ये नहीं चाहते कि गरीब-मध्यम वर्ग के बच्चे नि:शुल्क अंग्रेजी शिक्षा हासिल करे।

जयपुर। पूर्व शिक्षा मंत्री और पीसीसी चीफ गोविंद सिह डोटासरा को निकम्मा कहने पर भड़के डोटासरा ने दिलावर पर प्राइवेट स्कूलों के सेल्समैन होने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने ट्वीट कर कहा है कि या तो शिक्षा मंत्री को समझ नहीं हैं, जानकारी की कमी है या फिर ये शिक्षा मंत्री के पद पर प्राइवेट स्कूलों के सेल्समैन बनकर घूम रहे हैं।

दिलावर लगातार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करने और उनके खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं। क्या शिक्षा मंत्री को इतनी भी जानकारी नहीं कि पहले जिला मुख्यालय पर कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं को अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किया गया था और जनता से मिले फीडबैक के आधार पर बाद में रूपातंरित स्कूलों में कक्षा एक से पांचवी कक्षा को ही अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किया गया। क्या शिक्षा मंत्री को ज्ञान नहीं है कि प्रदेश में करीब 3700 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सात लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं और इन स्कूलों का परिणाम भी श्रेष्ठ रहा है।

शिक्षा मंत्री जिस प्रकार से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का विरोध कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि ये नहीं चाहते कि गरीब-मध्यम वर्ग के बच्चे नि:शुल्क अंग्रेजी शिक्षा हासिल करे। शिक्षा मंत्री सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद करके किसकी दुकान चलाना चाहते हैं, जरा प्रदेश की जनता को स्पष्ट करें। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून की तैयारी में जुटा स्वायत्त शासन विभाग, बारिश के मद्धेनज़र जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर पहले से तैयारी रखने के दिए दिशा निर्देश  मानसून की तैयारी में जुटा स्वायत्त शासन विभाग, बारिश के मद्धेनज़र जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर पहले से तैयारी रखने के दिए दिशा निर्देश 
राज्य में मानसून के चलते हो रही भारी बारिश को देखते हुए, स्थानीय निकाय विभाग (डीएलबी) ने सभी अधिकारियों को...
शिक्षकों की विभिन्न मांगो को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की निदेशक माध्यमिक शिक्षा से वार्ता
Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 900 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए महंगा
जयपुर सहित कई जिलों में मानसून ने पकड़ा जोर, आज और कल भी मेहरबान रहेगा मानसून
Bureaucracy की कतार में लगकर काम की पर्ची कटवा रहे जनप्रतिनिधि: डोटासरा
जिला कलेक्टर ने समेल ग्राम में चारागाह विकास कार्य का किया अवलोकन
अधिकारी आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार