स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश

गों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता योद्धाओं को पीपीई किट वितरित की, पीएम स्वनिधि योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को चेक सौंपे तथा रोड स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है तथा राजस्थान को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान और सहयोग कर उनके मनोबल को बढ़ाएं तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। मुख्यमंत्री रविवार को जल महल की पाल पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जल महल को गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य बताया। इस अवसर पर उन्होंने श्रमदान किया, झाड़ू लगाई, कचरा संग्रहित किया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता योद्धाओं को पीपीई किट वितरित की, पीएम स्वनिधि योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को चेक सौंपे तथा रोड स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही ‘इंप्लिमेंटेशन प्लान फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री सिटीज’ पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन से देश में स्वच्छता को लेकर बड़ा बदलाव आया है। राजस्थान में 42 हजार 492 गांव ओडीएफ प्लस घोषित हो चुके हैं और स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़ी संख्या में व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है।

उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा किसान, घरेलू उपभोक्ता और उद्योगों को निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी तेजी से हो रहा है। कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और बालमुकुंदाचार्य, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Read More परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं : तीन की मौत, टक्कर के बाद तीनों 100 मीटर दूर जाकर गिरे

Tags: awareness

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत