हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम

संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है

हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम

हवामहल की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के स्वच्छता कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल स्मारकों को स्वच्छ रखना है।

जयपुर। विश्व प्रसिद्ध हवामहल स्मारक में आज स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत एक सराहनीय श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में हवामहल के स्टाफ और पर्यटक गाइडों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्मारक के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान स्मारक परिसर, प्रवेश द्वार, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों में जमी धूल-मिट्टी और कचरे को हटाया गया। कर्मचारियों और गाइडों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर यह संदेश दिया कि ऐतिहासिक धरोहरों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

हवामहल की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के स्वच्छता कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल स्मारकों को स्वच्छ रखना है, बल्कि कर्मचारियों, गाइडों और पर्यटकों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि हवामहल की ऐतिहासिक गरिमा और सुंदरता बनी रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत