भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 

सरकार की उपलब्धियों को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा

भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 

पार्टी नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और सरकार की उपलब्धियों को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान ने प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए संभाग प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई हैं। प्रदेश संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी सतीश पूनियां और मुकेश दाधीच को सौंपी गई है। जयपुर संभाग के लिए सांसद राजेंद्र गहलोत और प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भरतपुर संभाग में अशोक परनामी और प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल को जिम्मेदारी दी गई है। अजमेर संभाग में अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सेनी और प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर को प्रभारी बनाया गया है। जोधपुर संभाग की जिम्मेदारी सी.पी. जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई और महेंद्र कुमावत को दी गई है। उदयपुर संभाग में राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम और महेंद्रजीत सिंह मालवीय को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं कोटा संभाग के लिए नारायण पंचारिया और नाहर सिंह जोधा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और सरकार की उपलब्धियों को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत