भाजपा ने किए थो बड़े मगरमच्छ पकड़ने के वादे : लोगों को भ्रमित कर के वोट लेना जानते हैं, डोटासरा ने कहा- अब जेल भेजने की दे रहे धमकी 

कोई कार्रवाई नहीं होती

भाजपा ने किए थो बड़े मगरमच्छ पकड़ने के वादे : लोगों को भ्रमित कर के वोट लेना जानते हैं, डोटासरा ने कहा- अब जेल भेजने की दे रहे धमकी 

टासरा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महेश जोशी को जेल में डाला था, लेकिन वे भी जमानत पर बाहर आ गए। भाजपा वाले झूठे और बेईमान लोग सिर्फ लोगों को भ्रमित करके वोट लेना जानते हैं।

जयपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि भाजपा वालों ने बड़े-बड़े मगरमच्छ पकड़ने के वादे किए थे, लेकिन दो साल में एक मच्छर भी नहीं पकड़ पाए, अब जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ये लोग पहले पूर्व मुख्यमंत्री को भी जेल भेजने की बात कर रहे थे, मैं भी मंत्री था, मैं तैयारी करके बैठा हूं, मुझे भी जेल कब भेजोगे।

डोटासरा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महेश जोशी को जेल में डाला था, लेकिन वे भी जमानत पर बाहर आ गए। भाजपा वाले झूठे और बेईमान लोग सिर्फ लोगों को भ्रमित करके वोट लेना जानते हैं। डोटासरा ने कहा कि आज देश की हालत ठीक वैसे ही है-जैसे इंडिगो फ्लाइट के हो रहे हैं। देश त्राहि-त्राहि कर रहा है, हर व्यक्ति दुखी है। लेकिन भाजपा के बड़े-बड़े नेता प्राइवेट बैंक खरीद रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। 

Tags: dotasara

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा