मदन दिलावर ने विधायकों को लिखा पत्र : विद्यालय की मरम्मत के लिए से मांगी राशि, कहा- विधायक क्षेत्रीय विकास कोष से स्वीकृत कर 20 प्रतिशत राशि

विद्यालय भवनों के स्थान पर नवीन भवन निर्माण की अत्यधिक जरूरत

मदन दिलावर ने विधायकों को लिखा पत्र : विद्यालय की मरम्मत के लिए से मांगी राशि, कहा- विधायक क्षेत्रीय विकास कोष से स्वीकृत कर 20 प्रतिशत राशि

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश के सभी विधायकों से पत्र लिखकर अपने विधायक कोष की 20 प्रतिशत राशि  विद्यालय भवनों की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। दिलावर ने विधायकों को अपनी तरफ से लेकर पत्र में लिखा है कि राजकीय विद्यालय भवनों के तकनीकी दलों के द्वारा सर्वे करवाया गया।

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश के सभी विधायकों से पत्र लिखकर अपने विधायक कोष की 20 प्रतिशत राशि  विद्यालय भवनों की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। दिलावर ने विधायकों को अपनी तरफ से लेकर पत्र में लिखा है कि राजकीय विद्यालय भवनों के तकनीकी दलों के द्वारा सर्वे करवाया गया। सर्वे रिपोर्ट अनुसार राज्य के 3768 विद्यालयों के सम्पूर्ण भवन, 83783 कक्ष, 16765 शौचालय जर्जर अवस्था में है तथा 219902 कक्षों एवं 29753 शौचालयों में मरम्मत की जरूरत पायी गयी।

इस वर्ष मानसून की भारी वर्षा को देखते हुए राजकीय विद्यालयों के भवनों में मरम्मत/जर्जर कक्षों के स्थान पर नवीन कक्षों के निर्माण/जर्जर विद्यालय भवनों के स्थान पर नवीन भवन निर्माण की अत्यधिक जरूरत है। मुख्यमंत्री ने राजकीय विद्यालय भवनों के लिए विधायक कोष से 20 प्रतिशत राशि वार्षिक विधायक शिक्षा का साथी योजना अन्तर्गत व्यय किये जाने की घोषणा की है। इसलिए विधायकों से निवेदन है कि अपने विधायक क्षेत्रीय विकास कोष की 20 प्रतिशत राशि (1 करोड़) अपने विधानसभा क्षैत्र के जर्जर विद्यालयों के स्थान पर नवीन भवन निर्माण के लिए स्वीकृत करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
नासिक के नवश्या गणपति चौक पर एक सब्जी विक्रेता का ठेला गड्ढे में फंसकर पलट गया और आलू-प्याज सड़क पर...
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान
इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज
महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त
शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र
जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश