महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त

विभिन्न मामलों में कर्मचारियों को जवाबदेही के दायरे में लिया 

महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त

महिला एवं बाल विकास विभाग ने लापरवाही और अनियमितताओं पर सख्त रुख। 160 नोटिसों में से 78 महिला कर्मचारियों को जारी। विभाग ने 42 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई लंबित और दो को बर्खास्त। कार्यस्थल पर अनुपस्थिति, रिश्वत मांगने, पोषण अभियान में कमी और अनुशासनहीनता के मामलों में नोटिस।

जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी संख्या में नोटिस और आरोप पत्र जारी किए गए हैं। विभाग ने 17 और 16 सीसी के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कर्मचारियों को जवाबदेही के दायरे में लिया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के दौरान जारी 160 नोटिसों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 78 नोटिस महिला कर्मियों को जारी किए गए थे। वहीं वर्ष 2025-26 में अब तक 42 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई लंबित है। विभागीय कार्रवाई के दौरान दो कर्मचारियों को राजकीय सेवा से बर्खास्त भी किया जा चुका है।

अनुशासनहीनता के मामलों में वॉट्सएप पर अमर्यादित भाषा और फोटो साझा करने पर भी संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा कार्यस्थल पर बिना सूचना अनुपस्थित रहने और मनमर्जी से ड्यूटी नहीं करने के मामलों में भी कार्रवाई की गई। विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन में देरी, पोषण अभियान के तहत आवंटित बजट का 90 प्रतिशत से कम उपयोग, सूचकांकों पर बेहद कम प्रगति, मानदेय कर्मियों के चयन और भर्ती में अनियमितता तथा ब्लॉक स्तर की बैठकों और कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहने जैसे मामलों में भी कर्मचारियों को नोटिस थमाए हैं। इसके साथ ही चयन के लिए 5 हजार रुपए रिश्वत मांगने और पद से नहीं हटाने के बदले पैसे मांगने जैसे गंभीर आरोपों के मामलों में भी विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। वहीं पोषाहार उपलब्ध नहीं होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को समय पर नहीं देने पर भी संबंधित कर्मियों से जवाब मांगा गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास
ईरानी नौसैनिक पोत के 107 नाविक और 33 ईरानी नागरिक कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार्टर्ड विमान द्वारा आर्मेनिया की...
अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित
वैश्य समाज की मंथन बैठक : समाज में एकता और विकास पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने वैश्य समाज को बताया देश की आर्थिक रीढ़ 
जयपुर-किशनगढ़ एनएच-48 का होगा 6 लेन उन्नयन : 910.90 करोड़ की स्वीकृति, यात्रा समय होगा आधा
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान