मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी

आरोपी ने किसी तरह घर का पता निकाल लिया

मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी

पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यापारियों से वसूली का काम करता है और उसके मोबाइल से हथियारों की फोटो व धमकी भरे मैसेज हैं। 

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने व्यापारी को हथियार दिखाकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी इलमूदीन को गिरफ्तार कर लिया। बीकानेर का निवासी आरोपी के खिलाफ पूर्व में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यापारियों से वसूली का काम करता है और उसके मोबाइल से हथियारों की फोटो व धमकी भरे मैसेज हैं। 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी पीड़ित व्यापारी ने शिकायत दर्ज दी कि वह 30 साल से मूंगफली का कारोबार कर रहा है। करीब 15 दिन पहले वह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए गया था। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें व्यक्ति ने खुद को इलमूदीन बताते हुए व्यापारिक सिलसिले में मिलने की बात कही। पीड़ित ने 1 दिसंबर को जयपुर आकर मिलने को कहा, लेकिन आरोपी ने किसी तरह घर का पता निकाल लिया और 30 नवंबर को घर पहुंच गया। घर पर पीड़ित मौजूद था। 

आरोपी ने रिवॉल्वर निकालकर दिखाया और धमकाते हुए कहा, "यह मेरा व्यापार है। अगले 10 दिन में मुझे 1 करोड़ रुपये मिल जाने चाहिए, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो। तुम मुझे नहीं जानते, हम लोग कौन हैं।" आरोपी वहां से चला गया, लेकिन उसके बाद लगातार फोन पर धमकियां देता रहा। रुपये का इंतजाम पूछता रहा, पीड़ित की फैक्ट्री पर जाकर वीडियो बनाकर भेजता रहा। पीड़ित के बेटों के मोबाइल पर धमकी भरे वीडियो मैसेज और लेटर भेजे, जिसमें साफ तौर पर मारने की धमकी दी गई। इससे पूरा परिवार डर और खौफ में जी रहा था।

48 घंटे में गिरफ्तारी
शिकायत मिलते ही मुरलीपुरा थाने में प्रकरण दर्ज  टीम ने विधाधर नगर इलाके से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इलमूदीन शातिर बदमाश है, जो रुपए लेकर व्यापारियों से वसूली करता है। उसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के मोबाइल से हथियारों की फोटो और धमकी भरे मैसेज बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि आरोपी से प्रकरण और अन्य घटनाओं के बारे में गहन अनुसंधान जारी है। 

Read More शिक्षा में मानवीय मूल्यों के समावेशन पर यूईएम में कार्यशाला, मदन दिलावर ने शिक्षा अधिकारियों को किया संबोधित 

 

Read More ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना

Tags: demanded

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत