प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 

पोर्च में रोशनी होते ही परिजन जाग गए

प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 

सुबह करीब 3:30 बजे अचानक गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। पोर्च में रोशनी होते ही परिजन जाग गए और स्कॉर्पियो के नीचे आग जलती देखी।

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी इलाके में देर रात प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो को आग लगाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक पर आए बदमाश 5 फीट ऊंची दीवार कूदकर घर में घुसे और पेट्रोल डालकर गाड़ी में आग लगा दी। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो को जलाने का प्रयास किया गया। नारायण सरोवर निवासी सोहन लाल शर्मा (39) ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो-एन गाड़ी घर के अंदर पोर्च में खड़ी की थी। सुबह करीब 3:30 बजे अचानक गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। पोर्च में रोशनी होते ही परिजन जाग गए और स्कॉर्पियो के नीचे आग जलती देखी।

परिजनों ने तुरंत प्रयास कर आग पर काबू पाया, जिससे गाड़ी पूरी तरह जलने से बच गई। घटना की सूचना मिलने पर पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि घर में लगे CCTV कैमरों की जांच में पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली है। फुटेज में दिखाई देता है कि रात करीब 3:30 बजे बाइक पर सवार दो बदमाश इलाके में घूमते नजर आए। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर दोनों हेलमेट पहनकर घर के पास पहुंचे। इसके बाद एक बदमाश करीब 5 फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुस गया, जबकि दूसरा मेन गेट पर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।

फुटेज में साफ दिख रहा है कि गेट पर खड़े बदमाश ने अंदर घुसे साथी को एक बोतल पकड़ाई। बोतल में लाए पेट्रोल को स्कॉर्पियो के नीचे छिड़ककर माचिस से आग लगा दी गई। गाड़ी में आग लगते ही दोनों बदमाश तेजी से दीवार फांदकर भाग निकले। पुलिस का मानना है कि वारदात पूरी तरह से योजनाबद्ध थी। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Tags: cctv

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत