लोकतंत्र की हत्या  का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है : कर्नल राज्यवर्धन 

लोकतंत्र की हत्या  का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है : कर्नल राज्यवर्धन 

राठौड़ ने कहा कि डार्क डेज ऑफ़ इमरजेंसी हमें याद दिलाती है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया और भारत के संविधान को कुचल दिया, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है।

जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बयान जारी कर कहा कि भारत के लोकतंत्र का अपमान करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा 25 जून, 1975 को लागू किए गए आपातकाल के विरोध में खड़े होने वाले लोकतंत्र के प्रहरी समस्त राष्ट्रभक्तों को कोटि-कोटि नमन।

उन्होंने कहा कि निरंकुश कांग्रेस सरकार ने एक परिवार के सत्ता सुख के लिए 21 महीनों तक देश में सभी प्रकार के नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी थी, संविधान में बदलाव किए और न्यायालय तक के हाथ बांध दिए थे। 25 जून, 1975 को रात के अंधेरे में कांग्रेस की सरकार ने भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास किया था।

राठौड़ ने कहा कि डार्क डेज ऑफ़ इमरजेंसी हमें याद दिलाती है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया और भारत के संविधान को कुचल दिया, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है। देश में लोकतंत्र की हत्या और उस पर बार-बार आघात करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है।  25 जून, 1975 को कांग्रेस के द्वारा लगाया गया आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस की आपातकाल वाली मानसिकता आज भी नहीं गई है। आपातकाल के बंदी आज भी यातनाएं नहीं भूले हैं और ना कभी भूल पाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में रिपोर्ट पेश आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में रिपोर्ट पेश
राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और जोधपुर की असिस्टेंट कलेक्टर (एसीएम) प्रियंका विश्नोई  की मौत के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार...
रणथंभौर दुर्ग स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पट 2 अक्टूबर तक रहेंगे बंद
 मुकेश की 100वीं जयंती पर जारी हुआ डाक टिकट, लोगों को आ रहा है बेहद पसंद
रूस का एक विमान पहुंचा एयरपोर्ट 
महाराष्ट्र में बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर, 8 लोगों की मौत
जिला कलक्टर ने लालसोट के कांकरिया में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Gold & Silver Price: चांदी 900 रुपए और सोना 600 रुपए महंगा