महाराष्ट्र में बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर, 8 लोगों की मौत

ट्रक में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी

महाराष्ट्र में बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर, 8 लोगों की मौत

घायल यात्रियों में से 4 की हालत गंभीर है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें अंबाड और जालना के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन रुक गया।

मुंबई। महाराष्ट्र में जालना-बीड मार्ग पर राज्य परिवहन निगम की बस और ट्रक में टक्कर होने से 6 बस यात्रियों समेत 8 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब अंबेजोगाई डिपो की बस जालना की ओर जा रही थी और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। 6 यात्रियों और ट्रक में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घायल यात्रियों में से 4 की हालत गंभीर है।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें अंबाड और जालना के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन रुक गया। इस बीच महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक बयान में राज्य परिवहन निगम के बस चालक बंडू बरगाजे की मौत पर भी दुख व्यक्त किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में रिपोर्ट पेश आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में रिपोर्ट पेश
राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और जोधपुर की असिस्टेंट कलेक्टर (एसीएम) प्रियंका विश्नोई  की मौत के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार...
रणथंभौर दुर्ग स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पट 2 अक्टूबर तक रहेंगे बंद
 मुकेश की 100वीं जयंती पर जारी हुआ डाक टिकट, लोगों को आ रहा है बेहद पसंद
रूस का एक विमान पहुंचा एयरपोर्ट 
महाराष्ट्र में बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर, 8 लोगों की मौत
जिला कलक्टर ने लालसोट के कांकरिया में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Gold & Silver Price: चांदी 900 रुपए और सोना 600 रुपए महंगा