महा विकास अघाड़ी के विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ सदन की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया

महा विकास अघाड़ी के विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और नेता सतेज पाटिल, भाई जगताप, राकांपा के अनिल देशमुख सहित अन्य एमवीए विधायक शामिल हुए।

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) विधायकों ने किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर महायुति सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार के नेतृत्व में एमवीए विधायकों ने एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ सदन की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए।

प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और नेता सतेज पाटिल, भाई जगताप, राकांपा के अनिल देशमुख सहित अन्य एमवीए विधायक शामिल हुए। इस बीच मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महायुति विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे सहित अन्य लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Tags: assembly

Post Comment

Comment List

Latest News

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस
केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के अलावा विशेष अदालत के केंद्रीय जांच एजेंसी को उन्हें हिरासत में देने के आदेश के...
पर्ची के बाद अब भगोड़ा सरकार बना रहे भजनलाल शर्मा, विधानसभा में पूछेंगे सवाल : डोटासरा
सीएम भजनलाल सरकार की कैबिनेट में बड़े फैसले; नागरिक उड्डयन पॉलिसी को मंजूरी, तीन जगह पर खुलेंगे फ्लाइंग स्कूल
जलदाय में 1035 पद खाली, डीपीसी के लिए आरपीएससी को भेजा प्रस्ताव
100 दिन कार्ययोजना, सरकारी नौकरियों और कानून व्यवस्था पर सरकार को विधानसभा में घेरेगी कांग्रेस : जूली
 करौली हादसा: मृतक आश्रितों को 4 लाख देगी सरकार
तीव्र चक्रवात में फंसा विमान, यात्रियों को आई चोटें