अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गहरी सियासी साजिश का अंजाम : सुनीता

गिरफ्तारी के मामले पर सुनीता केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गहरी सियासी साजिश का अंजाम : सुनीता

वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि क्या आपको पता है कि सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया है।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी जेल में हैं। पहले ईडी फिर उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया। इस मामले में अब सुनीता केजरीवाल ने वीडियो मैसेज के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि आखिर केजरीवाल की गिरफ्तारी क्यों हुई। इसमें उन्होंने एनडीए के एक सांसद का नाम भी लिया। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले पर सुनीता केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गहरी राजनीतिक साजिश का शिकार हुए। गवाह के झूठे बयान पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि क्या आपको पता है कि सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया है। उनकी गिरफ्तारी एनडीए के एक सांसद के बयान पर गिरफ्तार किया है। उनका नाम है मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी यानी एमएसआर। एमएसआर आंध्र प्रदेश से एनडीए के सांसद हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सांसद मंगुटा रेड्डी ने पहले दो बार बयान दिए, वह ईडी को पसंद नहीं आए। इसके बाद ईडी ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया और पांच महीने तक जेल में प्रताड़ित किया। बेटे और परिवार की हालत को देखकर मंगुटा रेड्डी ने अपना बयान बदल दिया और जो ईडी चाहती थी, वह अपने बयान में बोल दिया और इसके बदले में मंगुटा रेड्डी के बेटे को जमानत दे दी गई।

सुनीता केजरीवाल ने वीडियो मैसेज में दावा किया कि मंगुटा रेड्डी ने ईडी के सामने झूठा बयान दिया था। उन्होंने खुद कहा था कि उनकी 16 मार्च 2021 को अरविंद केजरीवाल से पहली और आखिरी बार मुलाकात हुई थी। क्या कोई पहली बार में ही कई लोगों के सामने पैसे मांग लेगा। मंगुटा रेड्डी के बेटे और परिवार को 5 महीने तक प्रताड़ित किया गया और इसके बाद उसने ईडी को झूठा बयान दिया। कोर्ट ने भी केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा कि मंगुटा रेड्डी को बेल का लालच दिया गया। सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को राजनैतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया गया है। वह एक पढ़े लिखे और कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं और अब हमें उनके साथ खड़े होने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने बयान में एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी को केन्द्र सरकार की बदले की राजनीति का परिणाम बताया। 

Tags: kejriwal

Post Comment

Comment List

Latest News