गलता वन एरिया में आग

गलता वन एरिया में सुबह लगी आग पर पाया क़ाबू

गलता वन एरिया में आग

क़रीब 3 घंटे की कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया

जयपुर। गलता वन एरिया में रविवार सुबह आग लग गई। गनिमत रही कि आग पर क़ाबू पा लिया गया है। दरअसल गलता वन एरिया में सुबह 10 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौक़े पर पहुंची। क़रीब 3 घंटे की कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पा लिया गया। इससे पहले सुबह 10 बजे क़रीब एक किमी एरिया में आग लगने की सूचना मिली थी। आग से  घाट के बालाजी से आगे की ओर वन एरिया में पेड़ पौधो को नुक़सान पहुंचा है। गलता वन एरिया में क़रीब 20 बघेरों का मूवमेंट देखने को मिलता है। रेंजर जनेश्वर चौधरी ने बताया की वन विभाग के स्टाफ़ ने काफ़ी मेहनत की जिससे आग पर जल्द क़ाबू पा लिया गया। गौरतलब है कि गर्मी के चलते  इन दिनो प्रदेश के वन एरिया में आग लगने की घटनायें बढ़ रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा, देश में नई सरकार का मार्ग प्रशस्त  हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा, देश में नई सरकार का मार्ग प्रशस्त 
सीपीटी के नौ सदस्यों की नियुक्ति हैती में संवैधानिक व्यवस्था बहाल करने की उम्मीद के साथ हुई है, जो सामूहिक...
प्रदेश में बढ़ने लगा गर्मी का असर, सूर्य ने दिखाने लगा रौद्र रूप
मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम
ठगों के मकड़जाल में उलझ रहे हैं लोग, कभी फर्जी पुलिस और ईडी बनकर तो कभी ट्रेडिंग के नाम पर ठगे लाखों रुपए 
दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान 
प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट, 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान