साहस का इनाम: सिनेस्टार बिल्डिंग में फंसे 6 लोगों को बचाने पर दो पुलिस कांस्टेबल होंगे पदोन्नत

CM गहलोत ने आग में फंसे छह लोगों को बचाने पर दो पुलिस कांस्टेबलों को पदोन्नत करने के दिए निर्देश

साहस का इनाम: सिनेस्टार बिल्डिंग में फंसे 6 लोगों को बचाने पर दो पुलिस कांस्टेबल होंगे पदोन्नत

गहलोत ने आग में फंसे छह लोगों को बचाने के पुलिस कॉन्स्टेबल महेश चौधरी और अशोक कुमार को पदोन्नत करने के लिए पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं।

जयपुर। शनिवार को विद्याधर नगर स्थित सिनेस्टार बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लगने के बाद दुकानों से निकलती आग की पलटों को देखकर व्यापारी दुकानें छोड़ कर चले गए। लेकिन राजस्थान पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए आग में फस लोगों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में राजस्थान सरकार ने भी उनके साहस को इनाम से नवाजा है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के विद्याधर नगर के एक भवन में लगी आग में फंसे छह लोगों को बचाने का काम करने वाले दो पुलिस कांस्टेबलों को पदोन्नत करने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने आग में फंसे छह लोगों को बचाने के पुलिस कॉन्स्टेबल महेश चौधरी और अशोक कुमार को पदोन्नत करने के लिए पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए अपने कर्तव्य की पालना में छह लोगों को सकुशल निकालने के प्रशंसनीय कार्य के लिए दोनों को पदोन्नत कर हैड कॉन्स्टेबल बनाने के निर्देश डीजीपी को दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों ने आग में फंसे छह लोगों को बचाने का शानदार काम किया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में स्थित सिनेस्टार भवन के बेसमेंट में आग लग गई थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित