आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

मेष - दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा, किन्तु मन अशांत रहेगा। बेवजह की ंिचंता के कारण आप स्वयं का समय नष्ट करेंगे। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ। शत्रु परास्त होंगे।

वृष - दिन संभल कर व्यतीत करें। अचानक शत्रु आने से समस्या रहेगी। मानसिक अशांति रहेगी, मन व्यथित रहेगा। रक्तचाप संबंधी परेशानी हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान को समस्या होने की संभावना।प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

मिथुन - समय ठीक है। विदेशी व्यापार में लाभ होने की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। राज्यपक्ष से लाभ होगा, बुजूर्गों से सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ, शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग। शेयर बाजार से लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क - माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आय से अधिक धन व्यय होगा।दुर्घटना की संभावना है,वाहन सावधानी से चलाएं।  राज्यपक्ष से लाभ होगा। पिता व बुजूर्गों से सहायता प्राप्त होगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह - दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से लाभ। मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे। व्यापार में नए सहयोगी मिलेंगे। आय स्थिर रहेगी। राजनीतिज्ञों को नए पद मिलने की संभावना। मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या - आय के साधन बढेंगे। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना। संभलकर निवेश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। जमीन जायदाद के संबंध में नई योजना बनने की संभावना। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला - न्यायिक कार्य अनुकूल होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। घर में अचानक आय की वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

वृश्चिक - घर परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचाव करें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साझेदारी में हानि की संभावना है। किसी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। यात्रा की संभावना, संभल कर वाहन चलाएं। घर में शांति का माहौल रहेगा।

धनु - व्यवसायिक यात्रा की संभावना है। पुराना लेनदेन वसूल करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुख के साधन जुटाऐंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर - वाहन सुख उत्तम है, नया वाहन खरीदने का योग है। पुराने रोग से परेशान रहेंगे, किसी से कहासुनी हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, आय स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से मनमुटाव की संभावना।

कुंभ - नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। संतान कहे अनुसार कार्य करेगी, लाभ प्राप्त होगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। सुख के साधन जुटेंगे।

मीन- थोडे प्रयास से कार्य बनेंगे। उत्साह व प्रसन्न्ता से कार्य करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि। अधिकारी प्रसन्न रहेगे। निवेश के कार्य में लाभ मिलेगा। मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है।कानूनी मामले सुधरेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत