इंद्रगढ़ नगर पालिका का पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण, खाली मिला दफ्तर

कर्मचारी दफ्तर में नींद निकाल रहे थे

इंद्रगढ़ नगर पालिका का पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण, खाली मिला दफ्तर

इन्द्रगढ़ नगर पालिका का पार्षदों ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी नदारद मिले।

इन्द्रगढ़। इन्द्रगढ़ नगर पालिका का पार्षदों ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी नदारद मिले।  जिसकी सूचना नगर पालिका चेयरमैन बाबूलाल बैरवा को दी और मौके पर पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान कहीं कर्मचारी नदारद मिले तो कुछ  नींद निकालते नजर आए।

पार्षद अशोक नरबान, नरेंद्र जैन  दोपहर 2:30 बजे करीब नगर पालिका पहुंचे। तो नगर पालिका में 1-2 कर्मचारी ही उपस्थित मिले। वह भी आराम से नींद निकाल रहे थे कर्मचारियों की अनुपस्थिति की जानकारी नगर पालिका चेयरमैन बाबूलाल बेरवा को दी तो चेयरमैन बाबूलाल बैरवा नगर पालिका मौके पर पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। लगभग कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की लेकिन कहीं कर्मचारी नगर पालिका में मौजूद ही नहीं है। चेयरमैन बाबूलाल बैरवा जानकारी ली तो कोई कर्मचारी सर्वे पर जाना बताया व कोई नमाज  पढ़ने गया हुआ था। और जो कर्मचारी नगर पालिका में थे वह नींद निकाल रहे थे। पार्षदों का कहना है कि इंद्रगढ़ नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा भी रोजाना नहीं आने से कर्मचारी मौज मार रहे हैं। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा का रोजाना नगर पालिका में नहीं आने पर कहीं लोगों के कार्य रखते हुए हैं। दीपक जैन व पार्षदों का कहना है कि अधिशासी अधिकारी 8 दिन में एक या दो दिन नगर पालिका में नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि कहीं कर्मचारी तो कार्य का बहाना लेकर बाजारों में टहलते रहते हैं।

नगर पालिका में पार्षदों ने पालिका में कर्मचारियों के नहीं होने की सूचना दी। सूचना पर नगर पालिका पहुंचा तो दो-चार कर्मचारी ही नगर पालिका में मौजूद से जानकारी लेने पर पाया कि एक कर्मचारी का नमाज पढ़ने गया हुआ है।   2- 3 कर्मचारियों का सर्वे कार्य में लगाए हुए है। बाकी कर्मचारियों के नहीं मिलने की शिकायत अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीना से करूंगा ताकि कर्मचारी पालिका कार्यालय में समय पर मिले कार्यालय में आने वाले लोगों को परेशानियां ना हो। -बाबूलाल बैरवा, चेयरमैन नगर पालिका इंद्रगढ़

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें