ग्रीन नेशनल हाईवे में राजस्थान टॉप, अब तक एनएच के किनारे 46.48 लाख पौधे लगे

ग्रीन नेशनल हाईवे में राजस्थान टॉप, अब तक एनएच के किनारे 46.48 लाख पौधे लगे

राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 10,789.72 किलोमीटर है। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट में यह जानकारी मुहैया करवाई गई हैं।

जयपुर। केन्द्र ने नेशनल हाईवे को हरा-भरा बनाने के लिए वर्ष 2015 में हरित राजमार्ग नीति जारी की थी। इस पॉलिसी के तहत अब तक राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 402.28 लाख पौधे लगाए गए हैं, जिनमें से सर्वाधिक पौधे राजस्थान में 46.48 लाख तथा 35.04 पौधे मध्य प्रदेश और 10.44 लाख पौधे बिहार में लगाए गए है। इसके अलावा केरल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में सबसे कम पौधे लगाए गए हैं। राजस्थान से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 10,789.72 किलोमीटर है। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट में यह जानकारी मुहैया करवाई गई हैं।

हितधारकों की भागीदारी से वृक्षारोपण
हरित राजमार्ग पॉलिसी के तहत ग्रीन हाईवे बनाने में हितधारकों की भागीदारी से वृक्षारोपण करवाया गया। इसमें पेड़दार मार्ग और मध्य भाग में पौधे लगाए गए। हालांकि नए हाईवे विकसित करने के लिए काटे जाने वाले पेड़ों की संख्या के तीन गुणा तक संबंधित संवेदक को पेड़ लगाना जरूरी होता है। इससे भी हरित नेशनल हाईवे को बढ़ावा मिला हैं।

अब तक राज्यों में लगाए गए पौधों की स्थिति
पॉलिसी जारी होने के बाद अब तक राज्यों में लगाए गए पौधों में से आंध प्रदेश में 20.01 लाख, असम में 7.81 लाख, बिहार में 10.44 लाख, छत्तीसगढ़ में 8.11 लाख, दिल्ली में 24.70 लाख, गुजरात में 20.02 लाख, हरियाणा में 20.27 लाख, हिमाचल प्रदेश में 3.00 लाख, जम्मू और कश्मीर में 3.02 लाख, झारखंड में 8.12 लाख, कर्नाटक में 25.32 लाख, केरल में 2.20 लाख, मध्य प्रदेश में 35.04 लाख, महाराष्टÑ में 36.19 लाख, ओडिशा में 19.45 लाख, पंजाब में 18.52 लाख, राजस्थान में 46.48 लाख, तमिलनाडु में 21.67 लाख, तेलंगाना में 12.80 लाख, उत्तर प्रदेश में 36.91 लाख, उत्तराखंड में 6.69 लाख, पश्चिम बंगाल में 15.59 लाख अर्थात कुल 402.28 लाख पौधे लगाए गए हैं।

Tags: tree

Post Comment

Comment List

Latest News

महिलाओं को मिले उनके अधिकार, इसके लिए कांग्रेस करेगी संघर्ष : खड़गे महिलाओं को मिले उनके अधिकार, इसके लिए कांग्रेस करेगी संघर्ष : खड़गे
उन्होंने कहा कि आधी आबादी को पूरा हक़ मिलना एक संवैधानिक दायित्व है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पूर्णतः प्रतिबद्ध है।...
उपचुनाव की तैयारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौर और प्रभारी अग्रवाल पहुंचे विधानसभा क्षेत्र खींवसर
ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी पर लगाया निजता के हनन का आरोप
अक्टूबर में हो सकते हैं राजस्थान के 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
समारोह में प्रतिनिधि इकाइयों के कार्यों से कराया अवगत
8 लाख वार्षिक आय में ओबीसी क्रीमीलेयर और 8 लाख में जनरल गरीब: राजेन्द्र सेन 
महिला अपराधों पर महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, नए सदस्य बनाकर बढ़ाएंगे ताकत: गौतम