नेपाल में भूस्खलन के कारण ढहे आवास, 6 लोगों की मौत

नाले पर बना पुल बाढ़ में बह गया

नेपाल में भूस्खलन के कारण ढहे आवास, 6 लोगों की मौत

रामेछाप जिले के शैंलुग ग्रामीण नगरपालिका में स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजे घंटो तक हुई भीषण बारिश से आयी आपदा में एक और व्यक्ति घायल हो गया। 

काठमांडू। नेपाल में तड़के हुए भूस्खलन के कारण 3 मकान ढह गए, जिससे 6 लोगों की मौत हो गयी एवं चार अन्य लापता हो गए। रामेछाप जिले के शैंलुग ग्रामीण नगरपालिका में स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजे घंटो तक हुई भीषण बारिश से आयी आपदा में एक और व्यक्ति घायल हो गया। 

जिला पुलिस के प्रवक्ता कौशल नुउपाने ने कहा कि हमारी टीम लापता लोगों को ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नाले पर बना पुल बाढ़ में बह गया, जिससे जिले के अन्य भागों से सम्पर्क कठिन हो गया है।

Tags: Landslide

Post Comment

Comment List

Latest News