समृद्ध समाज के लिए महिलाओं को सशक्त करना आवश्यक 

समृद्ध समाज के लिए महिलाओं को सशक्त करना आवश्यक 

बैठक में 30 से अधिक विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे जिन्होंने महिला सशक्तीकरण की कार्ययोजना के संबंध में अपने-अपने सुझाव दिए।

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को मानसिक, सामाजिक, शारीरिक रूप से मजबूत करने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए नवाचार किया जाएगा जिसके तहत महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर ने बुधवार को महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रहे विभिन्न विषय विशेषज्ञों के साथ बैठक कर कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

बैठक में 30 से अधिक विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे जिन्होंने महिला सशक्तीकरण की कार्ययोजना के संबंध में अपने-अपने सुझाव दिए। महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष दुर्गेश नन्दनी सहित विषय विशेषज्ञ, एडवोकेट, मनोवैज्ञानिक, जूडो कराटे एक्सपर्ट मौजूद रहे। महापौर ने इस अवसर पर शक्ति वंदन 2.0 के पोस्टर का भी विमोचन किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला विकसित राष्ट्र की आधार स्तम्भ है।

वर्तमान में सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठा रही है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा जोन एवं वार्डवार टीमों का गठन कर कॉलेज, विद्यालयों, कोचिंग संस्थाओं, कार्यालयों आदि में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में सशक्त किया जाएगा। साथ ही आपात स्थिति में किस प्रकार से महिला अपना बचाव कर सकती हैं। इस संबंध में भी जागरूक किया जाएगा जिससे महिलाओं, बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा होगा। महापौर ने इस अवसर पर सख्त लहजे में कहा कि यह समय अब मोमबत्ती लेकर बैठने का नहीं है, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर सशक्त बनाकर महिलाओं को सामाजिक, मानसिक, शारीरिक तौर पर मजबूत करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच
आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत खराब होने के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
Gold & Silver Price: चांदी 800 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए सस्ता
कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई का सीधा प्रसारण रोकने की गुहार ठुकराई
भारत ने पांचवी बार जीता एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
युवाओं में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा, वादाखिलाफी से बैशाखियों पर आई सरकार: पूनियां
मोदी सरकार के तीसरें कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़- 100 दिन में 15 लाख करोड़ की दी योजनाएं 
आतिशी के सीएम चुने जाने पर स्वाति मालीवाल बोली- आतंकवादी को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले परिवार की महिला को सीएम बनाना दुखद