जयपुर कमिश्नरेट: नॉर्थ जिले में पिछले दो साल की तुलना में अपराधों में आई कमी

जयपुर कमिश्नरेट: नॉर्थ जिले में पिछले दो साल की तुलना में अपराधों में आई कमी

तीन साल के विश्लेषण में डकैती, अपहरण, बलात्कार, बलवा की घटनाओं में आई गिरावट, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, नकबजनी में वृद्धि

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जिले में अगस्त माह तक पिछले दो सालों की तुलना में इस बार अगस्त माह तक अपराध कम हुए हैं। वर्ष 2022 में अगस्त माह तक 2885, वर्ष 2023 में 2932 अपराध हुए, जबकि वर्ष 2024 में 2690 मामले दर्ज किए गए हैं। नॉर्थ जिले में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, नकबजनी और चोरी की घटनाओं में इजाफा दर्ज हुआ है, जबकि डकैती, अपहरण, बलात्कार, बलवा और अन्य चोरी की घटनाओं में गिरावट दर्ज की गई है। 

अगस्त तक 3 सालों का लेखा-जोखा

प्रकरण     2022 2023 2024
हत्या     9 12 18
हत्या प्रयास    20 12 21
डकैती    1 0 0
लूट     22 10 16
अपहरण     97 104 97
बलात्कार     85 101 72
बलवा     0 0 1
नकबजनी    84 54 99
वाहन चोरी    755 640 676
अन्य चोरी    228 207 199
अन्य मुकदमें    1812 1998 1691


सबसे अधिक मामले वाहन चोरी के
जिले में सबसे अधिक वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हुए हैं, इसमें वर्ष 2022 में 755, वर्ष 2023 में 640 और वर्ष 2024 में 676 मुकदमें दर्ज हुए हैं।

डकैती व बलवा का अभी तक कोई मामला नहीं 
डकैती और बलवा का  इस साल के अगस्त माह तक एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

Read More सरपंच 2 अक्टूबर से चलाएंगे आग्रह आंदोलन, पंचायतों में प्रशासक नहीं लगाने की मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

बस सारथियों की नियुक्ति अब होगी मुख्यालय से, रूकेंगी अनियमितताएं बस सारथियों की नियुक्ति अब होगी मुख्यालय से, रूकेंगी अनियमितताएं
प्रशासन का मानना है कि नियुक्ति और पारिश्रमिक प्रक्रिया को सेंट्रलाइज करने से इन गड़बड़ियों पर रोक लगेगी और पारदर्शिता...
Gold & Silver Price: चांदी 600 रुपए और शुद्ध सोना 350 रुपए महंगा
आतिशी ने पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों की मरम्मत करने के दिए निर्देश
नहीं रुक रहे भालू के हमले, हमले में संत घायल, जयपुर रैफर
Devra-Part 1: Jr. NTR का दिखा क्रेज़, वीकेंड में जमकर की कमाई
बसों की ही नहीं, स्टाफ की कमी से भी जूझ रहा रोडवेज प्रशासन, नई भर्ती के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव
कैबिनेट बैठक में जाने पर बोले किरोड़ी लाल- मंत्री पद से इस्तीफा दे चुका हूं, अगली बार कैबिनेट में जाऊंगा या नहीं, इस पर सोचूंगा