अफगानिस्तान सीमा पर भिडंत, पाकिस्तान की सेना ने उड़ा दी चौकी

पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है

अफगानिस्तान सीमा पर भिडंत, पाकिस्तान की सेना ने उड़ा दी चौकी

तालिबान ने साफ कह दिया है कि वह अंग्रेजों की बनाई डूरंड लाइन को नहीं मानता है और वह सीमा पर बाड़ लगाने का कड़ा विरोध करता है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और तालिबानी सेना के बीच सीमा रेखा डूरंड लाइन पर भिड़त हो गई है। पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि तालिबानी सैनिकों ने पाकिस्तान-अफगान सीमा के नौशकी गजनी सेक्टर में सीमा पर लगाई बाड़ को नष्ट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने जोरदार जवाब दिया और तालिबानी सैनिकों की चौकी को ही उड़ा दिया। इस दौरान दोनों ही सेनाओं के बीच जोरदार गोलीबारी भी हुई है। इस ताजा घटनाक्रम से तालिबान और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। तालिबान ने साफ कह दिया है कि वह अंग्रेजों की बनाई डूरंड लाइन को नहीं मानता है और वह सीमा पर बाड़ लगाने का कड़ा विरोध करता है।

पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि अफगान तालिबान के सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों की पोस्ट पर हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भी तालिबानी सैनिकों की चौकियों को सीमा पर निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि तालिबानी सैनिकों ने पाकिस्तान के सीमा पर लगाए गए बाड़ को काट दिया था। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिक उसे मरम्मत करने पहुंचे थे और इसी दौरान तालिबानी सेना ने हमला कर दिया। पाकिस्तान का दावा है कि उसके जवाबी हमले में तालिबानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है।
तालिबान और पाकिस्तानी सेना में बढ़ रहा तनाव: पाकिस्तानी सूत्रों ने कहा कि उनका देश अपनी सीमा की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाता रहेगा। पाकिस्तान और तालिबान की सेना के बीच ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब जोरदार लड़ाई हुई है। तालिबानी सैनिक कई बार पाकिस्?तानी सैनिकों को मौत के घात उतार चुके हैं। यहीं नहीं अक्सर दोनों सेनाओं के बीच में तोपों और भारी हथियारों से लड़ाई होती रहती है। पाकिस्तान कई बार तालिबानी सेना और सरकार को चेतावनी दे चुका है लेकिन अभी तक हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 
अभी पिछले महीने ही तालिबानी सैनिकों ने भारी हथियारों से प्लोसिन इलाके में सीमा पर पाकिस्तानी सेना की सीमा चौकियों को उड़ा दिया था। यह हमला 8 और 9 सितंबर को किया गया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने जवाबी हमला बोला था। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि इस पलटवार में तालिबान को काफी नुकसान पहुंचा है। उसने कहा कि 16 तालिबानी लड़ाके मारे गए और 27 घायल हो गए। तालिबान के दो टैंक तबाह करने का भी दावा किया गया था। तालिबानी सरकार का दावा है कि अंग्रजों ने गलत तरीके से सीमा का बंटवारा किया है और पेशावर उनका हिस्सा है। वहीं पाकिस्तानी सेना का कहना है कि तालिबानी सरकार टीटीपी आतंकियों की मदद कर रही है।

 

Tags: firing

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण
मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी ब्लॉक का दौरा किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
इजरायल ने लेबनान में अस्थायी शरणार्थी शिविर पर किया हवाई हमला, 6 लोगों की मौत
राइजिंग राजस्थान: मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से किया संवाद
Gold & Silver Price: सोना सौ रुपए सस्ता और चांदी स्थिर
पंजाब में हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
ईरान के हमले का घातक होगा जवाब : गैलेंट 
ऑपरेशन कवचः जयपुर आरटीओ प्रथम का बड़ा अभियान, 38 वाहन सीज