कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, आतंकवादियों ने की फायरिंग

गोलीबारी के बीच संघर्ष हुआ

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, आतंकवादियों ने की फायरिंग

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की है। इस क्षेत्र में गोलीबारी 21 सितंबर को चतरू के गुरिनाल गांव में धन्ना धार वन क्षेत्र के पास हुई थी।

जम्मू। कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के एक समूह के बीच गोलीबारी हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दूरदराज के जंगलों में सशस्त्र आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट इनपुट पर किश्तवाड़ के चटरू इलाके में जारी तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग हुई।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की है। इस क्षेत्र में गोलीबारी 21 सितंबर को चतरू के गुरिनाल गांव में धन्ना धार वन क्षेत्र के पास हुई थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सुबह दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बीच संघर्ष हुआ। 

Tags: firing

Post Comment

Comment List

Latest News