आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन किसी प्रियजन की कमी खलेगी। मनोरंजन पर ज्यादा पैसा व वक्त खर्च ना करें। परिवार की किसी महिला की सेहत की चिंता का कारण बनेगी। कामकाज की व्यस्तता के कारण रोमांस को दरकिनार करेंगे। दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बना रहेगा।

मेष : दिन किसी प्रियजन की कमी खलेगी। मनोरंजन पर ज्यादा पैसा व वक्त खर्च ना करें। परिवार की किसी महिला की सेहत की चिंता का कारण बनेगी। कामकाज की व्यस्तता के कारण रोमांस को दरकिनार करेंगे। दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बना रहेगा।

वृष : घर के नवीनीकरण या सुधार के कार्य की योजना बनेगी। समय हंसी खुशी से व्यतीत होगा। रूचिपूर्ण कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक होने से मानसिक अशांति संभव। सावधान रहें, बेकार के कार्यों में समय नष्ट ना करें।

मिथुन : घर परिवार व कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। साझेदारी के लिए अच्छा समय है, सोच समझ कर निवेश करें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। परिजनों व पार्टनर से विवाद से बचें। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें।

कर्क : वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध को वश में रखें। जल्द में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें।परिवारजन के साथ मिलकर महत्वपूर्ण निर्णय लें, अन्यथा मुकदमेंबाजी में फंस सकते हैं। भूमि संबंधी विवादों में समझौता लाभदायक रहेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : दिन शुभ रहेगा। वृद्धजनों की सलाह से महत्वपूर्ण कार्य आसान होंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा। काफी समय से अटकी योजनाएं पूर्ण होंगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। तनाव को हावी ना होने दें। व्यवसायिक मामलों में भावुकता में आकर निर्णय ना लें।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : मन में जोश बना रहेगा। स्थान परिवर्तन का योग है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है। उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

Read More सप्ताहिक राशिफल 

तुला : सकारात्मक समय है। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे।सकारात्मक सोच के साथ रहें,समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। घुमने फिरने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। रूका धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक : दिन सकारात्मक रहेगा। विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। जिस पर भरोसा है उससे परेशानी हो सकती है। आत्ममंथन का समय है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जमीनी मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। पार्टनर से विवाद समाप्त होगा।

धनु : दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिल खोल कर बात करें। अपरिचित लोगों पर अतिविश्वास ना करें। उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्थान परिवर्तन का योग है। पारिवारिक समस्याएं बढ सकती हैै। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है।

मकर : दिन समस्यों का अंत करेगा। घर में मरम्मत का कार्य करवा सकते हैं। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। नए विचारों को जांचने का अच्छा समय है। संबंधों में विश्वास कायम रखें।  

कुंभ : वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। दूसरों की समस्यों को सुलझाने में भी आपका योगदान रहेगा। सामाजिक स्तर पर पहचान बनेगी। किसी अधिकारी या रिश्तेदार से बहस हो सकती है। दाम्पत्य संबंधों में तनाव की संभावना।

मीन : दिन उत्तम है।अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। कृषि कार्यों में निवेश आपको लाभ दिला सकता है। उम्मीद से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। अपने से छोटों की गलतियों को माफ करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

युवा चेहरों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की परेशनी, निर्दलीय प्रत्याशी भी दे रहे चुनौती युवा चेहरों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की परेशनी, निर्दलीय प्रत्याशी भी दे रहे चुनौती
दूसरे फेज की 13 सीटों में शामिल डूंगरपुर-बांसवाड़ा और बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर युवा चेहरों की वजह से चुनाव चर्चाओं में...
चुनाव का पहला चरण : 16.63 करोड़ मतदाता करेंगे 1605 प्रत्याशी के भविष्य का फैसला 
लोकसभा चुनाव : शहर में 49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
Loksabha Election 1st Phase Voting Live : 21 राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी
हत्या के आरोपी ने हवालात में की आत्महत्या, चादर से लगाया फंदा
Loksabha Rajasthan 1st Phase Voting Live : राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी, जयपुर में 11.10 फीसदी और ग्रामीण में 10.94 फीसदी मतदान हुआ
युवाओं में मतदान का रुझान बढ़ाने के लिए सेल्फी कॉन्टेस्ट