आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन अच्छा रहेगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। पडोसी व रिश्तेदारों से लाभ की संभावना। घर में मांगलिक कार्य होंगे। भाई बहिन से लाभ होगा। मन में शांति रहेगी।

मेष : दिन अच्छा रहेगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। पडोसी व रिश्तेदारों से लाभ की संभावना। घर में मांगलिक कार्य होंगे। भाई बहिन से लाभ होगा। मन में शांति रहेगी। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी।

वृष : माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। वाहन दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं। घरेलू कलह से मन अशांत रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ मतभेद बनेंगे। व्यापार में हानि होगी।

मिथुन : दिन अच्छा है। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे। सेहत  ठीक रहेगी। काम में  सफलता प्राप्त होगी। घर में सुख सुविधा के काम में बढोतरी होगी। धन की वृद्धि से मन प्रसन्न होगी।

कर्क : मनमाने रवैये के कारण हानि का सामना करना पड सकता है। कार्य व्यवस्था में सफलता नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा। दिन उतार चढाव वाला रहेगा। आलस्य बना रहने से काम व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में समस्या होगी।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे।  सरकारी काम में उत्तम समय है। सरकार से शुभ समाचार मिलने से आज का दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। व्यवसाय व अन्य कार्य की उलझनें दूर होंगी। आमदनी मध्यान बाद संभव है। पुराना धन प्रयासों से प्राप्त हो जाएगा।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : दिन उन्नति भरा रहेगा। दिन के आरंभ से ही धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी, इसके लिए कार्य में बदलाव करना पड सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। धनलाभ होगा। आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : सेहत में उतार चढाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। ज्यादा परिश्रम से बचें। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटकेंगी, परिवार में दुखद घटना होने की संभावना व्यवसाय कार्य मं उदासीनता दिखाने से लाभ कम होगा। अधिकारियों से बच कर रहें। 

वृश्चिक : लाभदायक दिन है, लेकिन मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें। प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी।

धनु : व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी।धन लाभ संतोषजनक रहेगा। खर्च भी बढेगा। जिस भी कार्य में मन बनाएंगे उसके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके पक्ष में होेंगे। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।  

मकर : राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे,आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

कुंभ : संतान के स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें।  जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे।

मीन : दिन उत्तम है। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News