
इंडोनेशिया में सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत
डॉक्टर और अधिकारियों ने यह जानकारी दी
By Jaipur desk
On
इंडोनेशिया के जावा प्रांत में सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये। डॉक्टर और अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जावा। इंडोनेशिया के जावा प्रांत में सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये। डॉक्टर और अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खोज एवं बचाव अभियान मामलों के प्रांतीय प्रमुख आई वायन सुयतना ने बताया कि हादसा मोजोकर्टो जिले में एक टोल रोड पर उस समय हुआ, जब बस सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गई।
उन्होंने कहा कि ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका। घायलों को बसोनी अस्पताल, सिट्रा मेडिका अस्पताल, एम्मा अस्पताल और गैटोएल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

राजसमंद। जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के एक निजी होटल में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक समाप्ति के बाद...
Comment List